YouTube ने 3 साल में क्रिएटर्स और आर्टिस्ट को दिए 30 अरब डॉलर, क्या आपने भी की कमाई?

साल 2019 व 2020 के आंकड़ों के अलावा उन्होंने, साल 2021 के लिए यूट्यूब प्राथमिकताओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह क्रिएटर्स को साल 2021 में आर्थिक रूप से आगे बढ़ाएंगे, सरकारों के साथ मिलकर काम करें और लोगों को नई स्कील्स सिखाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जनवरी 2021 10:57 IST
ख़ास बातें
  • क्रिएटर्स को पिछले तीनों सालों में Youtube ने बांटे 30 बिलियन डॉलर
  • Youtube के म्यूज़िक और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में भी साल 2020 में हुई वृद्
  • यूट्यूब ने साल 2019 में अमेरिकी जीडीपी में लगभग 16 बिलियन डॉलर का योगदान

क्रिएटर्स का रेवेन्यू साल 2020 में दोगुना हुआ है

Youtube कमाई के लिहाज से एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जिसका उदाहरण लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है। जी हां, यूट्यूब की सीईओ Susan Wojcicki ने कुछ आंकड़े ज़ारी किए हैं, जिसमें पिछले तीन सालों में क्रिएटर्स को की गई पेमेंट, क्रिएटर्स के रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी, यूट्यूब की अमेरिकी जीडीपी में योगदान संबंधी जानकारी दी गई है। सीईओ के मुताबिक पिछले तीन सालों नें यूट्यूब ने अपने क्रिएटर्स, आर्टिस्ट व मीडिया कंपनियों को 30 बिलियन डॉलर (तकरीबन 2.19 लाख करोड़ रुपए) का भुगतान किया है। जो कि यकीनन एक बहुत बड़ा अमाउंट है। यही नहीं, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि क्रिएटर्स का रेवेन्यू साल 2020 में दोगुना हुआ है।

telecom.economictimes की रिपोर्ट ने Oxford Economics का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि मुताबिक, Youtube के क्रिएटिव ईकोसिस्टम ने साल 2019 में अमेरिकी जीडीपी में लगभग 16 बिलियन डॉलर का योगदान दिया है, जो कि 345,000 फुल टाइम जॉब्स के समान ही है। साथ ही साल 2020 की बात करें, तो कोरोना वायरस महामारी के दौरान यूट्यूब का इस्तेमाल लोगों के बीच काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिसकी वजह से यूट्यूब ने खूब बिजनेस किया। सीईओ के अनुसार साल 2020 यूट्यूब गेमिंग के लिए बहुत शानदार रहा। 100 बिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर घंटो गेमिंग कॉन्टेंट को देखा है।

Youtube के म्यूज़िक और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में भी साल 2020 में तेज़ी से वृद्धि हुई, सीईओ के अनुसार 2020 की तीसरी तिमाही में पेड सब्सक्रिप्शन की संख्या 30 मिलियन के पार पहुंच गई थी।  

साल 2019 व 2020 के आंकड़ों के अलावा उन्होंने, साल 2021 के लिए यूट्यूब प्राथमिकताओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह क्रिएटर्स को साल 2021 में आर्थिक रूप से आगे बढ़ाएंगे, सरकारों के साथ मिलकर काम करें और लोगों को नई स्कील्स सिखाने में मदद करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, YouTube Gaming, youtube ceo, Susan Wojcicki, google

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  4. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  5. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  6. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  7. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  8. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  9. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  10. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.