रिलायंस जियो ऑफर के साथ आएगा ज़ोलो ईरा 2, कीमत 4,500 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2016 13:17 IST
ख़ास बातें
  • जोलो ईरा 2 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर मिलेगा
  • 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पहली फ्लैश सेल शुरू होगी
  • जोलो ईरा 2 में 5 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
पिछले महीने ज़ोलो ईरा 1एक्स लॉन्च करने के बाद कंपनी ने भारत में अपना दूसरा स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। ज़ोलो ईरा 2 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है जिसका मतलब है कि यह रिलायंस जियो नेटवर्क पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,499 रुपये है। ज़ोलो का यह डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा।

ज़ोलो ईरा 2 फ्लैश मॉडल के जरिए बेचा जाएगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पहली सेल 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह एक डुअल सिम (4जी + 4जी) डिवाइस है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

ज़ोलो ईरा 2 में एक 5 इंच डिस्प्ले और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी डीडीआर3 रैम है। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में 4पी लार्गन लैंस, अपर्चर एफ/2.0, 1.4 माइक्रोन पिक्सल और एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे में लाइव फोटोज़, ब्यूटू मोड, बर्स्ट मोड, टाइम-लैप्स और स्लो-मोशन जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
Advertisement

ज़ोलो ईरा 2 में 2350 एमएएच की बैटरी है जो रिमूवेबल है। बात करें कनेक्टिविटी की तो इस फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0 और वाई-फाई जैसे फ़ीचर हैं। यह स्मार्टफोन जियो 4जी प्रिव्यू ऑफर के साथ आता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ऑडियो नोट, स्मार्ट स्क्रीन शॉट, स्मार्ट अवेक, असिस्टेंट कास्ट स्क्रीन, कॉल के लिए एलईडा फ्लैश, अलार्म व कॉल के लिए फ्लिप टू म्यूट जैसे फ़ीचर भी हैं। इस फोन में फटाफट तस्वीरें लेने के लिए क्विक कैमरा नाम का फ़ीचर भी है। इसके साथ ही होम बटन पर डबल टैप करके कैमरे को तुरंत एक्टिवेट किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.