लॉन्च हुआ Xolo Cube 5.0 का अपग्रेडेड वर्जन, कीमत 8,888 रुपये

लॉन्च हुआ Xolo Cube 5.0 का अपग्रेडेड वर्जन, कीमत 8,888 रुपये
विज्ञापन
ज़ोलो (Xolo) ने मंगलवार को अपने क्यूब 5.0 (Cube 5.0) स्मार्टफोन का नया वेरिएंट पेश किया। नए स्मार्टफोन में दोगुनी मैमोरी, अच्छे डिस्प्ले और बेहतर फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है। हैंडसेट की कीमत 8,888 रुपये है। कंपनी ने घोषणा की है कि ज़ोलो क्यूब 5.0 (Xolo Cube 5.0) रिटेल स्टोर और ट्रेड आउटलेट पर उपलब्ध होगा।

साथ में कंपनी ने ऑरिजनल Xolo Cube 5.0 स्मार्टफोन की कीमत में मामूली कटौती की भी घोषणा की। यह हैंडसेट अब 7,489 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च प्राइस 7,999 रुपये थी।

क्यूब 5.0 हैंडसेट के दोनों वेरिएंट में मुख्य अंतर रैम (RAM) का है। नए Cube 5.0(2GB) हैंडसेट में 2जीबी का रैम है, जबकि ऑरिजनल वेरिएंट 1जीबी रैम के साथ आता है। Cube 5.0 के 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की जगह नए Cube 5.0 (2GB) में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

बाकी स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Xolo Cube 5.0 के नए और ऑरिजनल वर्जन में कोई फर्क नहीं है। यह एक डुअल सिम हैंडेसट है, जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर चलता है। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 pixel) का IPS डिस्प्ले है और इसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 294ppi। यह स्मार्टफोन 1.3GHz quad-core MediaTek MT6582M Soc प्रोसेसर के साथ आएगा।

8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे वाले Xolo Cube 5.0 की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 3जी (HSPA+), वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, GPS/ A-GPS और 3.5mm ऑडियो जैक के लिए कनेक्टिविटी सपोर्ट उपलब्ध हैं।

यह हैंडसेट 2100mAh की बैटरी के अलावा एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। हैंडसेट का व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट बाजार में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Xolo, Xolo Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »