Redmi 9 खरीदने का आज एक और मौका, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे- कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 सितंबर 2020 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
  • फोन की सेल Amazon.in और Mi.com पर होगी शुरू
  • रेडमी 9 में दिया गया है 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi 9 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप

Redmi 9 स्मार्टफोन खरीदने का आज एक और मौका मिलने वाला है। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon.in और Mi.com पर शुरू होने वाली है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी 9 फोन मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इस फोन में आपको 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। रेडमी 9 फोन में इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ दिया गया है। रेडमी 9 स्मार्टफोन Redmi 9 रेंज का हिस्सा है, जिसमें Redmi 9A, Redmi 9 Prime और Redmi 9i जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।
 

Redmi 9 price in India, sale

रेडमी 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे- कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज। जैसे कि हमने बताया Redmi 9 फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे अमेज़न और मी.कॉम पर शुरू होगी।
Advertisement
 

Redmi 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट व्यू डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोटो और वीडियो के लिए Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इस मामले में फोन Redmi 9C से अलग है, क्योंकि यह तीन कैमरे के साथ आता है। नए फोन में आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Xiaomi ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। रेडमी 9 में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9.0 मिलीमीटर है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good battery life
  • Bad
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.