Redmi 9 Power भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Xiaomi ने किया ऐलान

बताया जा रहा है कि Redmi 9 Power स्मार्टफोन देश में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन में ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2020 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
  • रेडमी 9 पावर हो सकता है Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • फोन में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Xiaomi ने इस स्मार्टफोन को पोर्टफोलियो का “power packed” मॉडल नाम दिया है।

Redmi 9 Power स्मार्टफोन की भारतीय लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया गया है, यह फोन 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने आज गुरुवार को Redmi India के ट्विटर के माध्यम से लॉन्च तारीख की घोषणा की। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पोर्टफोलियो का “power packed” मॉडल नाम दिया है। नए रेडमी सीरीज़ फोन को लेकर पहले खबरें थी कि यह फोन 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। रेडमी 9 पावर को लेकर अटकलें है कि यह Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस स्मार्टफोन में भारतीय ग्राहकों के लिहाज़ से कुछ बदलाव भी दिए जा सकते हैं।  

Redmi India अकाउंट से किए गए ट्वीट के अनुसार, Redmi 9 Power स्मार्टफोन को भारत में 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट्स भी भेजना शुरू कर दिए हैं।  
Advertisement

इससे अलग, Amazon ने भी रेडमी 9 पावर को समर्पित एक माइक्रोसाइट बनाई है, जिस पर इस स्मार्टफोन को खरीद के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। शाओमी ने हाल ही में Mi.com वेबसाइट पर भी फोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई थी।  इस वेबसाइट पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप को टीज़ किया गया था, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फोन में फास्ट चार्जिंग बैटरी सपोर्ट भी मौजूद होगा।

मी डॉट कॉम पर अब अतिरिक्त जानकारियां अपडेट कर दी गई हैं। इसके अनुसार, रेडमी 9 पावर फोन में Hi-Res ऑडियो और चार कलर ऑप्शन फीचर किए जाएंगे।
Advertisement
 

Redmi 9 Power specifications (expected)

पुरानी रिपोर्ट्स के मुतबाकि, रेडमी 9 पावर फोन Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले महीने चीन में Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G के साथ लॉन्च किया गया था। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन देश में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन में ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।

यदि रेडमी 9 पावर फोन रेडमी नोट 9 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.