Amazon Republic Days Sale 2021: 6000mAh बैटरी+48MP रियर कैमरे वाला Redmi 9 Power Rs 518 EMI में खरीदें

रेडमी 9 पावर पर मिल रहे ऑफर की बात करें, तो आप इस फोन को अमेज़न से 518 रुपये की शुरुआती EMI पर अपना बना सकते हैं।

Amazon Republic Days Sale 2021: 6000mAh बैटरी+48MP रियर कैमरे वाला Redmi 9 Power Rs 518 EMI में खरीदें

Redmi 9 Power के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है

ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • SBI क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
  • रेडमी 9 पावर फोन में 6,000mAh की बैटरी है
विज्ञापन
Redmi 9 Power स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था, जो कि कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी 9 पावर फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। रेडमी 9 पावर में लेटेस्ट MIUI 12 शामिल है। नया Redmi फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, स्टीरियो स्पीकर और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। जैसे कि सभी जानते हैं इन दिनों Amazon Great Republic Day सेल चल रही है, जिस में विभिन्न स्मार्टफोन व अन्य डिवाइस बेहद ही सस्ते दामों पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। रेडमी 9 पावर पर मिल रहे ऑफर की बात करें, तो आप इस फोन को अमेज़न से 518 रुपये की शुरुआती EMI पर अपना बना सकते हैं। 

Amazon Great Republic Day सेल का आज आखिरी दिन है। यह सेल 20 जनवरी से 23 जनवरी तक के लिए शुरू की गई थी। Redmi 9 Power की बात करें, तो भारत में इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 11,999 रुपये में पेश किया गया है। जैसे कि हमने बताया इस सेल में आप इस फोन को 518 रुपये की शुरुआती ईएमआई के साथ अपना बना सकते हैं। इसके अलावा यदि आप रेडमी 9 पावर को खरीदते हुए SBI क्रेडिट व डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा।
 

Redmi 9 Power specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 पावर एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डॉटनॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 और अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है और 4 जीबी तक एलपीडीडीआरएक्स रैम के साथ आता है। फोटो और वीडियो के लिए, Redmi 9 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ ही अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Redmi 9 Power के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है। कैमरा सेंसर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।

रेडमी 9 पावर 128 जीबी तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित स्लॉट में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ भी आता है जो हाई-रेस ऑडियो सर्टिफाइड हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स सहित कुछ अन्य प्लेटफार्म्स के जरिए एचडी वेब स्ट्रीमिंग के सपोर्ट के लिए इसमें वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

Xiaomi ने Redmi 9 Power पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 22.5W चार्जर मिलता है) सपोर्ट करती है।

रेडमी 9 पावर रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एनहैंस्ड लाइफस्पेस बैटरी (ELB) तकनीक शामिल है। रेडमी फोन का डायमेंशन 162.3x77.3x9.6 एमएम और वज़न 198 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »