Redmi 9 Power की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9 Power के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 11,999 रुपये में पेश किया गया है।

Redmi 9 Power की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9 Power को आज आप Amazon और Mi.com के माध्यम से खरीद सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है
  • रेडमी 9 पावर में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद है 6,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Redmi 9 Power स्मार्टफोन की पहली सेल आज भारत में आयोजित होने वाली है। यह स्मार्टफोन Xiaomi का लेटेस्ट बजट फोन है और इसे आप Amazon के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। मार्केट में रेडमी 9 पावर की टक्कर Samsung Galaxy M11, Vivo Y20 और Oppo A53 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी। फीचर्स की बात करें, तो रेडमी 9 पावर क्वाड रियर कैमरा सेटअप और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा यूज़र्स को इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स और 128 जीबी तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज प्राप्त होती है। रेडमी 9 पावर असल में Redmi Note 9 4G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है, जिसे चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
 

Redmi 9 Power price in India

रेडमी 9 पावर के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 11,999 रुपये में पेश किया गया है। Redmi 9 Power को आज आप Amazon और Mi.com के माध्यम से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन विकल्प में Mi Homes, Mi Studios और Mi Stores आदि शामिल है। रेडमी 9 पावर की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। स्मार्टफोन चार रंग विकल्पों में आता है, जिसमें आपको ब्लेज़िंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फेरी रेड और माइटी ब्लैक आदि मिलेंगे। याद दिला दें, रेडमी 9 पावर फोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था।
 

Redmi 9 Power specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 पावर एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डॉटनॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 और अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है और 4 जीबी तक एलपीडीडीआरएक्स रैम के साथ आता है। फोटो और वीडियो के लिए, Redmi 9 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ ही अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Redmi 9 Power के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है। कैमरा सेंसर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।

रेडमी 9 पावर 128 जीबी तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित स्लॉट में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ भी आता है जो हाई-रेस ऑडियो सर्टिफाइड हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स सहित कुछ अन्य प्लेटफार्म्स के जरिए एचडी वेब स्ट्रीमिंग के सपोर्ट के लिए इसमें वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

Xiaomi ने Redmi 9 Power पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 22.5W चार्जर मिलता है) सपोर्ट करती है।

रेडमी 9 पावर रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एनहैंस्ड लाइफस्पेस बैटरी (ELB) तकनीक शामिल है। रेडमी फोन का डायमेंशन 162.3x77.3x9.6 एमएम और वज़न 198 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »