Xiaomi Mi 5X के लॉन्च की उम्मीद कम, कंपनी ने किया नई सीरीज़ का ज़िक्र

गुरुवार को Xiaomi ने एक नया टीज़र जारी किया जिससे लगता है कि यह स्मार्टफोन कंपनी की नई सीरीज़ का होगा। संभवतः एक नया हैंडसेट ही हो।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अगले हफ्ते एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी
  • Xiaomi का नया टीज़र, यह स्मार्टफोन कंपनी की नई सीरीज़ का होगा
  • नए स्मार्टफोन का मौज़ूदा मी या रेडमी सीरीज़ से थोड़ा अलग नाम होगा
Xiaomi अगले हफ्ते एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी इसे हैंडसेट का ग्लोबल लॉन्च बता रही है। इसके लिए नई दिल्ली में 5 सितंबर को एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। कंपनी द्वारा अब तक ज़ारी किए गए टीज़र से यह तो साफ है कि लॉन्च होने वाला प्रोडक्ट फ्लैगशिप डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन है। ऐसे में हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए शाओमी मी 5एक्स को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना सबसे प्रबल है। हालांकि, गुरुवार को Xiaomi ने एक नया टीज़र जारी किया जिससे लगता है कि यह स्मार्टफोन कंपनी की नई सीरीज़ का होगा। संभवतः एक नया हैंडसेट ही हो। टीज़र एक तरह से उन दावों की ओर भी इशारा करता है जिसमें मी 5एक्स से प्रेरित एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को लॉन्च करने की बात कही गई थी।

जैसा कि हमने आपको बताया कि शाओमी ने गुरुवार को ग्लोबल लॉन्च का नया टीज़र ज़ारी किया। इसमें मंगलवार को होने वाले ग्लोबल लॉन्च का ज़िक्र किया गया है। इसमें भी फ्लैगशिप डुअल कैमरा हैशटैग का इस्तेमाल हुआ है। अब एक लाइन में साफ-साफ लिखा है,“शाओमी की एक नई सीरीज़।” इससे साफ है कि नए स्मार्टफोन का मौज़ूदा मी या रेडमी सीरीज़ से थोड़ा अलग नाम होगा।
Advertisement

(टेक्नोलॉजी की दुनिया से वीडियो के ज़रिए रहें रूबरू। करें गैजेट्स 360 हिंदी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब)

पिछले हफ्ते इंडोनेशियाई वेबसाइट क्रिस्पटेक ने दावा ने किया था कि शाओमी गूगल के साथ मिलकर एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन को शाओमी ए1 के नाम से जाना जाएगा और यह शाओमी मी 5एक्स से प्रेरित होगा। इसमें से कुछ जानकारियां कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र से मेल खाती हैं। Krispitech की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह शाओमी ए1 स्मार्टफोन होगा। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में स्मार्टफोन को शाओमी मी ए1 के नाम से जाना जाएगा। इसमें फुल-स्क्रीन डिस्प्ले होगा। ऐसे में हमारे पास इंतज़ार करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
Advertisement

याद रहे कि एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के ज़रिए गूगल की कोशिश यूज़र को सस्ते दाम में शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव वाले स्मार्टफोन देने की थी। इसे खासकर विकासशील देशों के लिए बनाया गया था। वैसे, भारत में इस प्रोग्राम को कोई खास सफलता नहीं मिली है। काफी लंबे वक्त से किसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने ऐसा कोई प्रोडक्ट नहीं लॉन्च किया है। वहीं, जापान में शार्प जैसी कंपनियां एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लाती रही हैं। ऐसे में शाओमी और गूगल की साझेदारी पर नज़र बनाए रखना रोचक होगा। इसके अलावा अब शाओमी यूज़र की भी लंबे वक्त तक एंड्रॉयड अपडेट नहीं मिलने की शिकायत दूर हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 5X, Xiaomi Android Smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.