Xiaomi Mi Note 10 Lite होगा 30 अप्रैल को लॉन्च

एक फोरम पोस्ट में Xiaomi ने ऐलान किया कि मी नोट 10 सीरीज़ को 30 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। इसमें दो फोन हैं- Mi Note 10 और Mi Note 10 Lite।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करेगी
  • रेडमी नोट 9 परिवार का एक नया हैंडसेट भी लाया जाएगा
  • Mi Note 10 Lite होगा मी नोट 10 का कमज़ोर वेरिएंट
Redmi Note 9 सीरीज़ के नए फोन को लॉन्च करने के लिए Xiaomi 30 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। अब Xiaomi ने जानकारी दी है कि इस दिन Mi Note 10 Lite को भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए कई स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। संभव है कि Mi Note 10 Lite इनमें से एक फोन हो। यह पहले ही लॉन्च किए जा चुके Mi Note 10 का कमज़ोर वेरिएंट होगा। Xiaomi ने यह भी बताया है कि इस लॉन्च इवेंट में मी नोट 10 को भी ग्लोबल मार्केट के लिए उतारा जाएगा।

एक फोरम पोस्ट में Xiaomi ने ऐलान किया कि मी नोट 10 सीरीज़ को 30 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। इसमें दो फोन हैं- Mi Note 10 और Mi Note 10 Lite। बता दें कि मी नोट 10 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन मी नोट 10 लाइट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पोस्ट में इस्तेमाल की गई तस्वीर से हमें मी नोट 10 लाइट के डिज़ाइन की झलक मिली है। प्रतीत होता है कि यह फोन चार रियर कैमरे वाला है और आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। मी नोट 10 लाइट को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement

Mi Note 10 Lite को हाल ही में यूएस एफसीसी की साइट पर लिस्ट किया गया था जहां से इसमें स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होने की ओर इशारा मिला था। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मी नोट 10 लाइट फोन 5,260 एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 30 वाट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। दावा तो यह भी है कि शाओमी का यह फोन 156 मिलीमीटर लंबा और 73 मिलीमीटर चौड़ा होगा। इसमें डुअल बैंड (2.4GHz+5GHz) वाई-फाई सपोर्ट भी मिलेगा। लिस्टिंग से पिछले हिस्से पर पांच कैमरे होने की ओर इशारा मिला था। लेकिन आधिकारिक रेंडर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा, वाइड-एंगल शूटर, एक डेप्थ सेंसर और एक टेलीफोटो कैमरा होगा।

कोरोना लॉकडाउन की वजह से Xiaomi एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करेगी। कंपनी ने बताया है कि इस इवेंट में रेडमी नोट 9 परिवार का एक नया हैंडसेट भी लाया जाएगा। Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max भारत में लॉन्च हो चुके हैं। ऐसे में Redmi Note 9 को लाए जाने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.