Redmi ब्रांड के पिटारे से मई में निकलने वाले हैं कई सरप्राइज़, लॉन्च हो सकता है 5जी स्मार्टफोन

रेडमी 10एक्स 4जी स्मार्टफोन Redmi Note 9 और Redmi 9 या फिर 10 का चाइनीज़ वर्ज़न हो सकता है, या फिर यह रेडमी नोट सीरीज़ का कमज़ोर वेरिएंट होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 6 मई 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi मई में लेकर आ रही है सरप्राइज़ का भंडार
  • Redmi के चीफ ने वीबो अकाउंट के जरिए किया खुलासा
  • माना जा रहा है कि कंपनी 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है
Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने बुधवार को चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट मे रेडमी चीफ ने कहा है कि रेडमी मई में नए सरप्राइज़ के साथ आएगी। हालांकि, लू विबिंग ने यह खुलासा नहीं किया कि आखिर यह सरप्राइज़ क्या होगा, लेकिन उनके पोस्ट से अनुमान लगाया जा रहा है कि रेडमी ब्रांड के नए स्मार्टफोन इस महीने दस्तक दे सकते हैं। इन स्मार्टफोन को लेकर भी खबरों का बाज़ार गर्म हो गया है। कुछ खबरों की मानें, तो यह प्रोडक्ट रेडमी का फोन होगा जो 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जैसे Redmi 10X 4G, और Redmi 9 या रेडमी 10 स्मार्टफोन।

Weibing ने अपने वीबो अकाउंट पर लिखा, "रेडमी के पास मई महीने के लिए नए सरप्राइज़ हैं" (अनुवाद)। इसके अलावा उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की। उनके इस पोस्ट के बाद से ही अटकले लगाई जानी शुरू हो गई हैं। टिप्सटर Digital Chat Station का दावा है कि Redmi 10X 4G, Redmi 9 या फिर Redmi 10 और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर वाला रेडमी फोन कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, डायमेंसिटी 800 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। हालांकि, फोन का नाम क्या होगा, इस बारे में जानकरी नहीं दी गई है।
Advertisement

रेडमी 10एक्स 4जी स्मार्टफोन Redmi Note 9 और Redmi 9 या फिर 10 का चाइनीज़ वर्ज़न हो सकता है, या फिर यह रेडमी नोट सीरीज़ का कमज़ोर वेरिएंट होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि डायमेंसिटी 800 मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए बना है, तो शाओमी का यह फोन भी किफायती 5जी फोन साबित हो सकती है।  

इसके अलावा, शाओमी के कथित लीक हुए इंटरनल डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, जिसे पिछले महीने ITHome द्वारा एक्सेस किया गया था... उसके अनुसार कंपनी जून में CNY 1,599 (लगभग 17,000 रुपये) का 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।  
Advertisement

हालांकि, स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया, इससे साफ होता है कि हम शाओमी से मई में नए प्रोडक्ट्स की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi, Redmi 10X 4G, Lu Weibing
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.