Xiaomi ने कुछ इस अंदाज में उड़ाया नए iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR का मज़ाक!

शाओमी को 'चीन के ऐप्पल' के नाम से भी जाना जाता है। सच कहें तो यह चीनी कंपनी Apple से बेहद प्रेरित नज़र आती है। हालांकि, अब Xiaomi ने Apple का मज़ाक उड़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 13:12 IST
ख़ास बातें
  • चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी ने घरेलू मार्केट में नए प्रोडक्ट बंडल उतारे हैं
  • बंडल में एक स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, एक फिटनेस बैंड और एक ऑडियो प्रोडक्ट
  • हर प्रोडक्ट बंडल की कीमत उसी नाम वाले आईफोन मॉडल की शुरुआती कीमत के बराबर
शाओमी को 'चीन के ऐप्पल' के नाम से भी जाना जाता है। सच कहें तो यह चीनी कंपनी Apple से बेहद प्रेरित नज़र आती है। हालांकि, अब Xiaomi ने Apple का मज़ाक उड़ाने का काम किया है। इसके लिए हथियार बने हैं लेटेस्ट iPhone मॉडल। दरअसल, शाओमी ने नए आईफोन प्रोडक्ट के जवाब में अपने प्रोडक्ट के बंडल उतारे हैं। इनके नाम के भी ऐप्पल के लेटेस्ट फोन iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR से प्रेरित हैं। इसके अलावा शाओमी के प्रोडक्ट बंडल के दाम भी नए आईफोन मॉडल की कीमत से मेल खाते हैं। मकसद साफ है, Xiaomi बताना चाहती है कि ग्राहक एक आईफोन की कीमत में कई शाओमी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी ने घरेलू मार्केट में नए प्रोडक्ट बंडल उतारे हैं। गूगल ट्रांसलेशन के मुताबिक, इनके नाम हैं 'XR Suit', 'XS Suit' और 'XS Max Set'। इन प्रोडक्ट बंडल में ग्राहकों को एक स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, एक फिटनेस बैंड और एक ऑडियो प्रोडक्ट मिलेगा। सभी प्रोडक्ट बंडल की कीमत उसी नाम वाले आईफोन मॉडल की शुरुआती कीमत के बराबर है।

शाओमी XR बंडल में Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन, 12.5 इंच मी नोटबुक एयर, मी बैंड 3, मी ब्लूटूथ मिनी हेडसेट दिए जा रहे हैं। इसकी कीमत है 6,499 चीनी युआन (करीब 68,200 रुपये)। इस प्रोडक्ट बंडल में ग्राहकों को आईफोन Xआर की शुरुआती कीमत में कई डिवाइस दिए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि यह इस साल का सबसे किफायती आईफोन मॉडल है।

अगला है XS बंडल, जिसका दाम है 8,699 चीनी युआन (करीब 91,300 रुपये)। यह iPhone XS के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत है। इस प्रोडक्ट बंडल में Xiaomi अपना Mi MIX 2S स्मार्टफोन, 13.3 इंच मी नोटबुक एयर, मी बैंड और मी ब्लूटूथ मिनी हेडसेट दे रही है। इसकी कीमत चीन में iPhone XS की शुरुआती कीमत के बराबर है। आखिरी में Xiaomi का XS Max बंडल है। इस बंडल में Mi 8 स्मार्टफोन, मी नोटबुक प्रो लैपटॉप, मी बैंड 3 और मी ब्लूटूथ नेकबैंड दिया जा रहा है। इस बंडल का दाम है 9,599 चीनी युआन (करीब 1,00,700 रुपये)। यही कीमत iPhone XS Max के शुरुआती वेरिएंट की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Apple, iPhone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.