Xiaomi ने‍ पिछले साल बेचे सबसे ज्‍यादा फोन, Samsung दूसरे नंबर पर, realme की ग्रोथ सबसे तेज

रेवेन्‍यू ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। 2021 में यह 38 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 11:53 IST
ख़ास बातें
  • एवरेज सेलिंग प्राइस 14 फीसदी बढ़कर 227 डॉलर पर पहुंच गया
  • साल 2021 में कुल शिपमेंट्स में 98% योगदान लोकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग का रहा
  • PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) स्‍कीम्‍स ने बूस्‍टर का काम किया

शाओमी ने प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी ने 258 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की।

साल 2021 में इंडियन स्‍मार्टफोन मार्केट ने कई रिकॉर्ड बनाए। 11 फीसदी की ईयर ऑन ईयर (YoY) ग्रोथ के साथ बीते साल 169 मिलियन स्‍मार्टफोन यूनिट्स की शिपिंग की गई। शाओमी (Xiaomi) ने मार्केट में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। लगभग एक चौथाई मार्केट हिस्‍सेदारी के साथ यह ब्रैंड टॉप पर रहा। साल की आखिरी तिमाही में आए फेस्टिव सीजन का बहुत फायदा देखने को नहीं मिला और सप्‍लाई इशू की वजह से शिपमेंट्स में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह जानकारी काउंटरपॉइंट रिसर्च (Counterpoint Research) में सामने आई है। कहा गया है कि ग्रोथ की बड़ी वजह मिड और हाई रेंज में दिए गए ऑफर्स, डिस्‍काउंट और बेहतर फाइनेंसिंग ऑप्‍शंस थे।  

रिपोर्ट में बताया गया है कि रेवेन्‍यू ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। 2021 में यह 38 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। साल 2020 के मुकाबले यह 27 फीसदी की ग्रोथ है। वहीं, बीते साल एवरेज सेलिंग प्राइस 14 फीसदी बढ़कर 227 डॉलर (16,900 रुपये) के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया। साल 2021 में कुल शिपमेंट्स में 98% योगदान लोकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग का रहा, जो 2020 की तुलना में 8% ज्‍यादा है। PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) स्‍कीम्‍स ने इंडियन स्मार्टफोन मैन्‍युफैक्‍चरिंग इंडस्‍ट्री के लिए बूस्टर का काम किया। 
Advertisement

अलग-अलग ब्रैंड के नजरिए से देखें, तो शाओमी ने 2 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज करते हुए टॉप पोजिशन हासिल की। प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी ने 258 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। इसमें बड़ा योगदान Mi 11X सीरीज का माना जाना चाहिए। 

शिपमेंट्स में 8 फीसदी की गिरावट के बाद भी सैमसंग साल 2021 में सेकंड पोजिशन पर रही। कंपनी ने 18 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किया। शिपमेंट्स में गिरावट की प्रमुख वजह रही सप्‍लाई चेन में आए इशू, एंट्री लेवल सेगमेंट में कम फोकस करना और मिड रेंज में कम डिवाइस लॉन्‍च करना। हालांकि साल की चौथी और आखिरी तिमाही में सैमसंग टॉप 5G स्‍मार्टफोन सेलर रही। 
Advertisement

पिछले साल सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रैंड के रूप में शामिल हुई रियलमी (realme)। कंपनी ने 20 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की। चौथी तिमाही में यह ब्रैंड दूसरी पोजिशन पर पहुंच गया। ओवऑल यह ब्रैंड 14 फीसदी मार्केट शेयर के साथ चौथे स्‍थान पर रहा। वहीं, वीवो (vivo) 19 फीसदी मार्केट शेयर के साथ टॉप 5G स्‍मार्टफोन कंपनी के रूप में उभरी। Y और V सीरीज की बदौलत कंपनी ने 2 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की। ओवरऑल यह 15 फीसदी मार्केट शेयर के साथ तीसरा सबसे बड़ा ब्रैंड रही। 6 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ के साथ पांचवें नंबर पर रही ओपो (OPPO)। यह प्रीमियम सेगमेंट में सबसे तेज बढ़ने वाला ब्रैंड था। 
Advertisement

आईटेल (itel) इनफिनिक्स (Infinix) और टेक्नो (TECNO) जैसे ब्रैंड वाली कंपनी ट्रांसियन ग्रुप ने 55 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखी और पहली बार इंडियन स्‍मार्टफोन मार्केट में एक करोड़ का शिपमेंट पार किया। ऐपल (Apple) ने शिपमेंट में 108 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की। यह 2021 में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रैंड्स में से एक बन गया। प्रीमियम सेगमेंट में इसका शेयर 44 फीसदी रहा। वहीं, वनप्लस (OnePlus) ने 59 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ के साथ पिछले साल सबसे ज्‍यादा शिपमेंट्स देखा। नॉर्ड सीरीज की वजह से कंपनी ने 5 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good performance
  • IP53 rating, understated design
  • Excellent display quality, stereo speakers
  • Useful macro camera
  • Good value for money
  • Bad
  • Some ads and spam in MIUI
  • Average overall camera quality
  • Gets hot when charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.