Xiaomi Smart Factory: चीन में मशीनों से हर सेकंड बनाया जाएगा 1 स्मार्टफोन, 24 घंटे नॉन-स्टॉप चलेगी फैक्ट्री!

Xiaomi सीईओ ने चाइनीज और ग्लोबल, दोनों क्षेत्रों के फैन्स को अपडेट देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया और कंपनी की नई स्मार्ट फैक्टरी के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 18:08 IST
ख़ास बातें
  • फैक्टरी माइक्रोन-लेवल की धूल हटाने के लिए डिजाइन की गई है
  • यहा बिना लोगों के 24 घंटे काम किया जा सकता है
  • नई फैक्टरी 81,000 वर्ग मीटर में फैली हुई है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में स्मार्ट फैक्टरी को लॉन्च किया है, जो बिना किसी मानव मदद के स्मार्टफोन का प्रोडक्शन करेगी। इस फैक्टरी को चीन के बीजिंग के चांपिंग बनाया गया है। कंपनी के CEO लेई जून ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस स्मार्ट फैक्टरी के बारे विस्तार से बताया। इस फैक्टरी में जल्द स्मार्टफोन प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फैक्टरी में 24 घंटे स्मार्टफोन प्रोडक्शन हो सकता है। वीडियो में देखने से ऐसा लगता है कि मानों आप किसी साई-फाई फिल्म का सीन देख रहे हो। चलिए इस फैक्टरी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi सीईओ ने चाइनीज और ग्लोबल, दोनों क्षेत्रों के फैन्स को अपडेट देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया और कंपनी की नई स्मार्ट फैक्टरी के बारे में विस्तार से बताया। वीबो और एक्स, दोनों जगहों पर लेई जून ने वीडियो शेयर किए, जिसमें इस मानव-रहित स्मार्ट फैक्टरी का टूर कराया गया है। कुछ बड़ी खासियतों की बात करें, तो फैक्टरी माइक्रोन-लेवल की धूल हटाने के लिए डिजाइन की गई है। यहा बिना लोगों के 24 घंटे काम किया जा सकता है। इसके अलावा, फैक्टरी की मशीनें एक दूसरे के साथ सहयोग कर सकती हैं।
Advertisement
 

Photo Credit: Xiaomi


नई फैक्टरी 81,000 वर्ग मीटर में फैली हुई है। इसे 10 मिलियन फ्लैगशिप स्मार्टफोन की वार्षिक प्रोडक्शन क्षमता के साथ "राष्ट्रीय स्मार्ट विनिर्माण बेंचमार्क उद्यम" के रूप में भी सर्टिफाई किया गया है। यह फैक्टरी अपकमिंग फोल्डेबल फोन - Xiaomi MIX Fold 4 और Xiaomi MIX Filp का प्रोडक्शन संभालेगी।
 

जून का कहना है कि फैक्टरी की प्रोडक्शन क्वालिटी सेल्फ-डेवलपिंग इंटेलिजेंट मशीनों द्वारा कंट्रोल की जाएगी। यह दावा किया गया है कि प्रोडक्शन प्रोसेस हर सेकंड एक स्मार्टफोन यूनिट बना सकता है। लेई जून ने वीडियो में कहा कि स्मार्ट फैक्टरी Xiaomi के लिए भविष्य तलाशने की दिशा में एक छोटा कदम है, जो अभी शुरू हुई है।
Advertisement

Xiaomi ने अपनी प्रोडक्शन क्वालिटी और प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट में 2.4 बिलियन युआन (लगभग 2,755 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Smart Factory, Xiaomi Human Less Factory
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.