Xiaomi 7 जून को भारत में लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, Redmi Y2 की है उम्मीद

Xiaomi ने गुरुवार को एक मीडिया इनवाइट भेजा। कंपनी 7 जून को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मई 2018 18:39 IST
ख़ास बातें
  • टीज़र में कंपनी #FindYourSelfie और #RealYou हैशटैग का इस्तेमाल कर रही है
  • कंपनी भारत में Redmi S2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
  • संभवतः इस फोन को भारत में Redmi Y2 के नाम से लाया जाएगा
Xiaomi ने गुरुवार को एक मीडिया इनवाइट भेजा। कंपनी 7 जून को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा। आधिकारिक इनवाइट में कंपनी ने जानकारी दी है कि वह नई दिल्ली में 7 जून को होने वाले इवेंट में एक नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाएगी। इसमें कैमरा का टीज़र है जिसके लिए लेंस की तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है। हमने आपको पहले भी बताया था कि कंपनी भारत में Redmi S2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। संभवतः इस फोन को भारत में Redmi Y2 के नाम से लाया जाएगा। यह फोन बीते साल के रेडमी वाई1 का अपग्रेड होगा। दरअसल, ट्विटर टीज़र में कंपनी #FindYourSelfie और #RealYou हैशटैग का इस्तेमाल कर रही है। इसमें "Y" को हाइलाइट किया गया है जो रेडमी वाई सीरीज़ के नए फोन की ओर इशारा है।

मॉडल के नाम का ज़िक्र किए बिना आधिकारिक इनवाइट में एक तरफ इंसानी चेहरे के स्केच और दूसरी तरफ कैमरा सेंसर को दिखाया गया है। यह सेल्फी कैमरे और एआई आधारित फीचर की ओर इशारा है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। यहां दो वेरिएंट उतारे गए थे। भारत में यह Redmi Y1 के अपग्रेड के तौर पर आएगा और नाम होगा Redmi Y2।
Advertisement

इतना तो तय है कि शाओमी के नए स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान 7 जून को होने वाले इवेंट में होगा। अगर यह वाकई में रेडमी एस2 का ही भारतीय अवतार है तो इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होने की ही उम्मीद करिए।
 
 

Redmi S2 कीमत

Xiaomi ने सेल्फी केंद्रित हैंडसेट रेडमी एस2 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट का दाम 1299 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट की बिक्री 17 मई से शुरू होगी।
Advertisement
 

Redmi S2 स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 269 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने Redmi S2 में दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए हैं।

अब बात रेडमी एस2 के अहम फीचर कैमरे की। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। रियर पर दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। कैमरे फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। जानकारी दी गई है कि यूज़र रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement

हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 3080 एमएएच की बैटरी। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके अलावा यूज़र अपने चेहरे से भी हैंडसेट को सुरक्षित रख पाएंगे, यानी यह फेस रिकग्निशन के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे आम फीचर शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड एमीटर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi Y2, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.