शाओमी का दावा, हर मिनट में बिके एक लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो उतारा था। दोनों ही हैंडसेट को पहली बार गुरुवार को उपलब्ध करवाया गया था। कंपनी को उम्मीद थी कि इन दोनों हैंडसेट को शाओमी रेडमी नोट 4 जैसी ही सफलता मिलेगी। शुरुआती आंकड़े भी इस ओर ही इशारा करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2018 13:17 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो के 3 लाख से ज़्यादा यूनिट तीन मिनट में बिके
  • मी टीवी 4 तो मात्र 10 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया
  • शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी यह जानकारी

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो उतारा था। दोनों ही हैंडसेट को पहली बार गुरुवार को उपलब्ध करवाया गया था। कंपनी को उम्मीद थी कि इन दोनों हैंडसेट को शाओमी रेडमी नोट 4 जैसी ही सफलता मिलेगी। शुरुआती आंकड़े भी इस ओर ही इशारा करते हैं। पहली फ्लैश सेल में रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के तीन लाख से ज़्यादा यूनिट मात्र तीन मिनट में बिक गए। दोनों ही हैंडसेट सेल में मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए गए थे। वहीं, मी टीवी 4 तो मात्र 10 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर ऐलान किया कि रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट प्रो 5 के 3 लाख यूनिट में मात्र 3 मिनट में बिक गए। इसका मतलब है कि हर मिनट में एक लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिके। उन्होंने आगे कहा कि रेडमी नोट 4 की सफलता के बाद हमने रेडमी नोट 5 की सप्लाई बढ़ाने के लिए बहुत प्रयास किया था। यह भारत की सबसे बड़ी सेल थी।" दूसरी तरफ, Xiaomi के Mi LED TV 4 की भी पहली सेल थी। इसके बारे में दावा किया गया है कि टेलीविज़न मात्र 10 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। वैसे, टीवी के कितने यूनिट सेल में उपलब्ध थे। इसके बारे में नहीं बताया गया है। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल 28 फरवरी को आयोजित होगी। मी एलईडी टीवी4 की अगली सेल 27 फरवरी को होगी।

Xiaomi Redmi Note 5 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 13,999 रुपये में बिकता है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिेएंट का दाम 16,999 रुपये है। वहीं, शाओमी मी एलईडी टीवी 4 का दाम 39,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 5 सही मायने में रेडमी 5 प्लस का ही दूसरा नाम है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इच्छुक ग्राहक के पास चुनने के लिए दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

दूसरी तरफ, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की स्क्रीन है और इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Redmi Note 5 Pro के भी दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 64 जीबी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.