शाओमी इस महीने लॉन्च कर सकती है तीसरा स्मार्टफोन ब्रांड, पहले फोन की तस्वीर लीक

टेक इंडस्ट्री के लिए यह चौंकाने वाली ख़बर हो सकती है कि शाओमी इसी महीने आने वाले समय में अपना तीसरा सब-ब्रांड लॉन्च कर सकती हहै। अभी कंपनी के मौज़ूदा सब-ब्रांड मी और रेडमी जहां ऑनलाइन रिटेल पर फोकस कर रहे हैं, वहीं आने वाले सब-ब्रांड (अभी तक नाम ज़ाहिर नहीं) के बारे में खुलासा हुआ है कि इसे ख़ासतौर पर दूसरी चीनी स्मार्टफोन कंपनियों से ऑफलाइन मार्केट में टक्कर देने के इरादे से लॉन्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2017 17:35 IST
ख़ास बातें
  • अभी तक तीसरे ब्रांड का नाम पता नहीं है
  • तीसरे ब्रांड को ख़ासतौर पर ऑफलाइन चैनल के लिए बनाया जाएगा
  • आने वाले स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है
टेक इंडस्ट्री के लिए यह चौंकाने वाली ख़बर हो सकती है कि शाओमी इसी महीने आने वाले समय में अपना तीसरा सब-ब्रांड लॉन्च कर सकती हहै। अभी कंपनी के मौज़ूदा सब-ब्रांड मी और रेडमी जहां ऑनलाइन रिटेल पर फोकस कर रहे हैं, वहीं आने वाले सब-ब्रांड (अभी तक नाम ज़ाहिर नहीं) के बारे में खुलासा हुआ है कि इसे ख़ासतौर पर दूसरी चीनी स्मार्टफोन कंपनियों से ऑफलाइन मार्केट में टक्कर देने के इरादे से लॉन्च किया जा रहा है।

चीनी न्यूज़ वेबसाइट मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के अनुसाार, जीएसएमअरीना ने बताया है कि तीसरे ब्रांड को ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड को टक्कर देने के इरादे से लॉन्च किया जा रहा है। ये ब्रांड बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के सब्सिडरी ब्रांड हैं और चीन में रिटेल स्टोर के जरिए चीन में इन ब्रांड की ऑफलाइन उपस्थित बढ़ी है। शाओमी ने ऑनलाइन चैनल में जहां अपनी स्थिति मजबूत की है, वहीं ऑफलाइन स्टोर में इसकी अनुपस्थिति के चलते दूसरे ब्रांड को आगे बढ़ने का मौका मिला है।

ख़ास बात है कि, एक नए शाओमी स्मार्टफोन के बारे में भी जानकारी लीक हुई है। इसे आने वाले कथित तीसरे सब-ब्रांड का फोन बताया जारहा है और इसकी एक तस्वीर भी लीक हुई है। डुअल कैमरा सेटअप और एंटीना लाइन से पता चलता है कि फोन में ओप्पो आर11 प्लस और हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 5 जैसा डिज़ाइन होगा। गौर करने वाली बात है कि, वनप्लस 5 और ओप्पो आर11 प्लस से तुलना करें तो नए स्मार्टफोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप के पास एक एलईडी फ्लैश है जो दूसरी तरफ़ है।

इस स्मार्टफोन के इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है और हमें फोन के स्पेसिफिकेशन व नाम के बारे में बहुत देर तक इंतज़ार नहीं करना होगा। इस बारे में  ज़्यादा जााानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.