Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को MIUI 12 अपडेट मिलने की खबर

Redmi Note 5 के कुछ यूज़र्स ने ट्वीट करते हुए नए MIUI 12 के आगमन की जानकारी दी। ट्वीट में साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक इस अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI 12 V12.0.2.0.PEIMIXM है। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस अपडेट का साइज़ 2 जीबी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 व Pro के अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI 12 V12.0.2.0.PEIMIXM है
  • रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के अपडेट का साइज़ कथित रूप से 2 जीबी है
  • फिक्स और ऑप्टिमाइज़ेशन से लैस है अपडेट

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की ग्लोबल यूनिट को मिला है अपडेट

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को कथित रूप से MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कुछ यूज़र्स ने लेटेस्ट अपडेट मिलने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। रिपोर्ट बताती है कि नया अपडेट स्क्रीन में एनिमेशन को ऑप्टिमाइज़ेशन और डार्क मोड में नोटिफिकेशन शेड को फिक्स करता है। रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के इस लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर V12.0.2.0.PEIMIXM है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस अपडेट का साइज़ 2 जीबी है। रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह अच्छे वाई-वाई नेटवर्क में ही इस अपडेट को इंस्टॉल करें और यह भी सुनिश्चित करें कि उनका स्मार्टफोन पर्याप्त रूप से चार्ज भी हो।

Redmi Note 5 के कुछ यूज़र्स ने ट्वीट करते हुए नए MIUI 12 के आगमन की जानकारी दी। ट्वीट में साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक इस अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI 12 V12.0.2.0.PEIMIXM है। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस अपडेट का साइज़ 2 जीबी है, तो ऐसे में इस अपडेट को इंस्टॉल करने से पहले यह सुनिश्चित जरूर कर लें कि आपके फोन मे इस अपडेट के लिए स्पेस भी पर्याप्त हो। ग्लोबल यूनिट का कोडनेम #Whyred है और कथित रूप से इसे अपडेट मिलना भी शुरू हो गया है, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि चीन और रूस में इसे कब रोलआउट किया जाएगाा। योग्य ग्लोबल यूज़र्स को यदि अब-तक इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह सेटिंग्स में जाकर भी इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।

लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट के कथित चैंजलॉग के मुताबिक रेडमी नोट और रेडमी नोट 5 प्रो यूज़र्स को इस अपडेट के माध्यम से कई बदलाव मिलेंगे, जिसमें फुल स्क्रीन गेस्चर ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल है, जिन्हें अब लॉक स्क्रीन और अलार्म पेज पर इग्नोर कर दिया गया है। यह चुनिंदा परिदृश्यों में एनिमेशन को भी ऑप्टिमाइज़ करता है और इस अपडेट के जरिए कंट्रोल सेंटर ओपन करने के लिए ऊपरी बायीं और दायीं किनारे से एक नया स्वाइप डाउन नेविगेशन ऑप्शन भी मिला  है। नए अपडेट के जरिए नोटिफिकेशन शेड को भी फिक्स किया गया है, जहां वह डार्क मोड में ढंग से डिस्प्ले नहीं हो रहा था।

इस OTA अपडेट को आपके हैंडसेट तक पहुंचने में थोड़ा समय भी लग सकता है, जिसकी वजह से आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। संभावना है कि शाओमी इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट कर रहा, तो ऐसे में आपके रेडमी नोट 5 या फिर रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन तक यह अपडेट तुरंत न पहुंचे। हमने अपडेट रोलआउट के संबंध में कंपनी से संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलेगा हम इस खबर के जरिेए अपडेट करेंगे।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.