शाओमी 'रीवा' बेंचमार्किंग वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

चीनी मोबाइल निर्माता शाओमी जल्द ही अपने नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हाल ही में, शाओमी द्वारा रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ख़बरें आईं। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन देखे गए थे। अब, जहां रेडमी प्रो 2 के बारे में जानकारी लगातार सामने आ रही है, शाओमी द्वारा एक नए स्मार्टफोन 'रीवा' पर काम करने की ख़बरें हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2017 09:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी द्वारा एक नए फोन 'रीवा' पर काम करने की ख़बरें हैं
  • इस फोन में 3 जीबी रैम दिया जाएगा
  • इसके अलावा शाओमी, रेडमी प्रो 2 पर भी काम कर रही है
चीनी मोबाइल निर्माता शाओमी जल्द ही अपने नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हाल ही में, शाओमी द्वारा रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ख़बरें आईं। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन देखे गए थे। अब, जहां रेडमी प्रो 2 के बारे में जानकारी लगातार सामने आ रही है, शाओमी द्वारा एक नए स्मार्टफोन 'रीवा' पर काम करने की ख़बरें हैं। एक बेंचमार्किंग लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रीवा में एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन होंगे। लेकिन फोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है।

गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले द एंड्रॉयड सोल ने सार्वजनिक किया। शाओमी रीवा में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा वर्ज़न पर चलेगा। इसके अलावा, लिस्टिंग से और कोई जानकारी नहीं मिली है हालांकि, शाओमी रीवा के सिंगल-कोर स्कोर और मल्टी-कोर स्कोर से पता चलता हरै कि यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। शाओमी रीवा ने बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल-कोर में 560 जबकि मल्टी-कोर में 916 स्कोर किया।
Advertisement

शाओमी रीवा के बारे में अभी बहुत कम जानकारी सामने आई हरै। इस बीच, शाओमी इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है रेडमी प्रो 2। इस फोन को 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें थीं। रेडमी प्रो 2 में 16 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, पिछले हफ्ते आई लेटेस्ट लीक से पता चलता है कि फोन के डुअल कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल की जगह 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इसके अलावा, फ्रंट में एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा जबकि पिछले साल आए वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया था।

हालंकि अभी रेडमी प्रो 2 के लॉन्च के बारे में शाओमी ने किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन हाल ही में आईं कई ताजा रिपोर्ट पर भरोसा करें तो फोन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  2. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  3. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  5. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  6. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  7. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  8. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  9. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  10. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.