• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने किया Redmi Note 10 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन का खुलासा, 4 मार्च को होगा लॉन्च

Xiaomi ने किया Redmi Note 10 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन का खुलासा, 4 मार्च को होगा लॉन्च

रेडमी नोट 10 सीरीज़ Redmi Note 9 लाइनअप का सक्सेसर है, जो कि पिछले साल मार्च में लॉन्च हुई थी।

Xiaomi ने किया Redmi Note 10 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन का खुलासा, 4 मार्च को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ 4 मार्च को होगी लॉन्च
  • सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं दो मॉडल्स
  • रेडमी नोट 10 सीरीज़ की कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है
विज्ञापन
Redmi Note 10 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा Xiaomi द्वारा लॉन्च से पहले कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4 मार्च 2021 को भारत में लॉन्च होने वाला है। इस बजट फ्लैगशिप सीरीज़ में दो मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, वो होंगे Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro। Xiaomi ने आगामी रेडमी नोट 10 सीरीज़ के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा ग्लोबल लॉन्च के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर किया है। इस वेबसाइट से आगामी फोन के लीक्स के अलावा अन्य जानकारी सामने आई है, इसके अलावा कुछ अफवाहें भी सही साबित हुई हैं। रेडमी नोट 10 सीरीज़ Redmi Note 9 लाइनअप का सक्सेसर है, जो कि पिछले साल मार्च में लॉन्च हुई थी।

Redmi Note 10 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर Xiaomi ने पुष्टि की है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा और कहा गया है कि यह गेमिंग के लिए बिल्ट होगा। पुरानी लीक में सामने आया था कि Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा टॉप-एंड मॉडल 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है, जबकि रेडमी नोट 10 में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

कंपनी के नए टीज़र के अनुसार, सीरीज़ के दोनों या फिर दोनों में से एक रेडमी फोन लाइट बिल्ड के साथ आएगा और इसमें बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलेगी। रेडमी नोट 10 सीरीज़ मॉडल्स को लेकर यह भी पुष्टि कर दी गई है कि यह फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और आई52 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस होंगे।

माइक्रोसाइट पर स्पेसिफिकेशन के साथ सामने आए रेंडर्स से पता चलता है कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ के मॉडल्स पतले बेजल्स व सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट के साथ स्थित होंगे जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित होगा। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

रेडमी नोट 10 मॉडल को लेकर कई लीक्स भी सामने आ चुकी है, जिसके मुताबिक फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर काम करेगा इसमें 4जी व 5जी कनेक्टिविटी विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि फोन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नही आई है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »