• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi कंपनी नई Super 100W flash चार्जिंग की कर रही है टेस्टिंग! 2022 में हो सकती है लॉन्च

Xiaomi कंपनी नई Super 100W flash चार्जिंग की कर रही है टेस्टिंग! 2022 में हो सकती है लॉन्च

टिप्सटर के अनुसार Xiaomi कंपनी फिलहाल नई सुपर 100 वॉट फ्लैश चार्जिंग क्षमता की टेस्टिंग कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा दिया है कि यह चार्जिंग क्षमता बड़ी बैटरी के लिए होगी।

Xiaomi कंपनी नई Super 100W flash चार्जिंग की कर रही है टेस्टिंग! 2022 में हो सकती है लॉन्च
ख़ास बातें
  • साल 2022 में लॉन्च हो सकती है सुपर 100 वॉट फ्लैश चार्जिंग
  • बैटरी की सेहत का ध्यान रख सकती है 100 वॉट चार्जिंग क्षमता
  • Xiaomi जल्द ला सकती है 200 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Xiaomi कंपनी कथित रूप से बड़ी बैटरी के लिए नई सुपर 100 वॉट फ्लैश चार्जिंग क्षमता की टेस्टिंग कर रही है। यह नई चार्जिंग क्षमता न केवल चार्जिंग के समय को कम करेगी बल्कि यह बैटरी की लाइफ को भी लॉन्ग-लास्टिंग बनाएगी। सुपर 100 वॉट फ्लैश चार्जिंग को कंपनी साल 2022 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी किस स्मार्टफोन में इस नई चार्जिंग क्षमता को पेश करेगी इस संबंध में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साफ नहीं है। आगामी Xiaomi 12 सीरीज़ में कंपनी 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुपर 100 वॉट फ्लैश चार्जिंग MIX 5 सीरीज़ के साथ दस्तक दे सकती है।

टिप्सटर Digital Chat Station ने ट्वीट के माध्यम से संकेत दिए हैं कि Xiaomi कंपनी फिलहाल नई सुपर 100 वॉट फ्लैश चार्जिंग क्षमता की टेस्टिंग कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा दिया है कि यह चार्जिंग क्षमता बड़ी बैटरी के लिए होगी।

आपको बता दें, Xiaomi ने अपने कुछ फोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किए है और अब तो कंपनी 200 वॉट टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। ऐसे में सुपर 100 वॉट फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ज्यादा से ज्यादा चार्जिंग स्पीड बैटरी की सेहत बिगाड़ने में बड़ा हाथ रखती है। ऐसे में 100 वॉट चार्जिंग विकल्प चार्जिंग स्पीड के साथ-साथ बैटरी को भी लॉन्ग-लास्टिंग बनाने में मदद कर सकता है।

गौरतलब है कि शाओमी कंपनी 200 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता को भी पेश कर चुकी है, जो कि फोन को 8 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज करने का दम रखती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Super 100W Flash Charging
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »