Xiaomi Redmi 5 Plus ही है नया Redmi Note 5: रिपोर्ट

शाओमी के आने वाले रेडमी नोट 5 का इंतज़ार बाज़ार में लंबे समय से है। और अब ख़बर आई है कि शाओमी ने अपने रेडमी 5 प्लस की रीब्रांडिंग कर दी है और इसे बहु-प्रतीक्षित रेडमी नोट 5 बना दिया है। बता दें कि रेडमी 5 प्लस को शाओमी ने इसी महीने लॉन्च किया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2017 18:20 IST
ख़ास बातें
  • इस दावे की जानकारी मीयूआई फोरम के एक सुपर मॉडरेटर ने किया है
  • मॉडरेटर ने रिपोर्ट दी है कि रेडमी 5 प्लस को ही रेडमी नोट ब्रांडिंग दी गई
  • शाओमी ने भारत में 50 लाख रेडमी नोट 4 बेचे
शाओमी के आने वाले रेडमी नोट 5 का इंतज़ार बाज़ार में लंबे समय से है। और अब ख़बर आई है कि शाओमी ने अपने रेडमी 5 प्लस की रीब्रांडिंग कर दी है और इसे बहु-प्रतीक्षित रेडमी नोट 5 बना दिया है। बता दें कि रेडमी 5 प्लस को शाओमी ने इसी महीने लॉन्च किया है। बीजिंग की इस कंपनी ने इसी साल जनवरी में अपना रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और अब तक कंपनी ने देश में पचास लाख रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन बेचे हैं। रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 4 का ही अपग्रेड वेरिएंट है।

मीयूआई फोरम पर एक सुपर मॉडरेटर ने रेडमी 5 प्लस का रिव्यू पोस्ट किया। इस रिव्यू में दावा किया गया है कि रेडमी 5 प्लस के नाम को बदलकर शाओमी रेडमी नोट 5 कर दिया गया है। मीयूआई फोरम के सदस्य ने दावा किया, ''कोई नहीं जानता, लेकिन फिलहाल, शाओमी ने अपने 5.7 इंच स्क्रीन साइज़ वाले बजट फोन पर नोट ब्रांडिंग नहीं दी है।''
Advertisement

सुपर मॉडरेटर द्वारा किए गए दावों पर भरोसा किया जाए तो, रेडमी 5 प्लस अब रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वेरिएंट है। ख़ास बात है कि रेडमी 5 प्लस के स्पेसिफिकेशन भी रेडमी नोट 4 के अपग्रेड वेरिएंट के लीक हुए स्पेसिफिकेशन से मिलते हैं। नवंबर में एक ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला था कि मीयूआई 9 पर चलने वाले रेडमी नोट 5 में एक 5.99 इंच डिस्प्ले होगा जो 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का भी पता चला था। रेडमी 5 प्लस में भी यही सभी अहम स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

रेडमी 5 प्लस में भी एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और पीडीएएफ लेंस के साथ आता है। फोन में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर है। इसके अलावा हैंडसेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4000 एमएएच बैटरी दी गई है।
Advertisement

चीन में, रेडमी 5 प्लस का 3 जीबी रैम वेरिएंट 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है जबकि 4 जीबी रैम वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 12,700 रुपये) में खरीदन के लिए उपलब्ध है। बता दें कि शाओमी रेडमी 5 प्लस को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। इसके अलावा, यह भी अस्पष्ट है कि शाओमी किन बाज़ारों में रेडमी 5 प्लस को रेडमी नोट 5 के नए नाम के साथ लॉन्च करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.