• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi का फोन चलाते हैं आप: लगभग Rs 30 हज़ार रुपये का मिलेगा गिफ्ट वाउचर, जानें डिटेल्स

Xiaomi का फोन चलाते हैं आप: लगभग Rs 30 हज़ार रुपये का मिलेगा गिफ्ट वाउचर, जानें डिटेल्स

Xiaomi के CEO, Lei Jun ने मंगलवार को घोषित किया था कि कंपनी Mi 1 खरीदने वाले ग्राहकों को रिफंड के तौर पर 1,999 चीनी युआन का गिफ्ट वाउचर देगी।

Xiaomi का फोन चलाते हैं आप: लगभग Rs 30 हज़ार रुपये का मिलेगा गिफ्ट वाउचर, जानें डिटेल्स

Xiaomi Mi 1 को 2011 में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 1 खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा 1,999 चीनी युआन का वाउचर
  • कंपनी ने अपने पहले फोन को खरीदने वालों को धन्यवाद के रूप में दिया गिफ्ट
  • चीन में 2011 में लॉन्च हुआ था Mi 1 स्मार्टफोन
विज्ञापन
Xiaomi अपने सबसे पहले स्मार्टफोन- Mi 1 को खरीदने वाले सभी ग्राहकों को 1,999 चीनी युआन (लगभग 23,000 रुपये) का गिफ्ट वाउचर देगी। कंपनी के सीईओ Lei Jun ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बता दें, Xiaomi ने Mi 1 को अपने पहले स्मार्टफोन के तौर पर 10 साल पहले लॉन्च किया था। फोन को चीन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और फोन ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।

Xiaomi के CEO, Lei Jun ने मंगलवार को घोषित किया था कि कंपनी Mi 1 खरीदने वाले ग्राहकों को रिफंड के तौर पर 1,999 चीनी युआन का गिफ्ट वाउचर देगी। Xioami ने Mi 1 स्मार्टफोन की 1,84,600 यूनिट्स बेची थी और लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 1,999 चीनी युआन थी। सेल से हुई कमाई 370 मिलियन चीनी युआन से ज्यादा थी। शाओमी का कहना है कि इस शुरुआती कमाई की वजह से ही कंपनी आज दुनिया के दूसरे सबसे बड़े फोन ब्रांड के रूप में उभरी है।

इसी के चलते कंपनी उन सभी Mi 1 ग्राहकों को धन्यवाद के रूप में 1,999 चीनी युआन का गिफ्ट वाउचर दे रही है। शाओमी ने इन शुरुआती ग्राहकों को कंपनी पर भरोसा रखने के लिए धन्यवाद दिया। मिलने वाले वाउचर का इस्तेमाल Xiaomi ऑनलाइन स्टोर पर किसी भी आइटम की खरीदारी के लिए किया जा सकता है और इसमें किसी प्रकार की सीमा नहीं होगी। ग्राहक पूरे वाउचर को एक साथ रिडीम कर सकते हैं।

Xiaomi ने Mi 1 को अगस्त 2011 में लॉन्च किया था। उस समय फोन प्लास्टिक बॉडी के साथ आया था और इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। फोन डुअल कोर प्रोसेसर पर काम करता था और 1GB रैम से लैस था। इन स्पेसिफिकेशन्स को देखकर यह साफ महसूस होता है कि पिछले एक दशक में स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त बदलाव आ गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »