Xiaomi Redmi Y2 भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

Xiaomi Redmi Y2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो यह एआई पावर्ड 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे, फेस अनलॉक और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Y2 भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

Xiaomi Redmi Y2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी
  • 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है रेडमी वाई2 में
  • रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह शाओमी द्वारा बीते साल लॉन्च किए गए सेल्फी स्मार्टफोन Redmi Y1 का अपग्रेड है। रेडमी वाई2 को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह एआई पावर्ड 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे, फेस अनलॉक और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है। बता दें कि यह चीन में लॉन्च किए गए Redmi S2 से डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी मेल खाता है, एक तरह से भारतीय अवतार ही है। Redmi Y2 को डार्क ग्रे, रोज़ गोल्ड और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह कंपनी की सेल्फी केंद्रित रेडमी वाई सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है। बीते साल Redmi Y सीरीज़ के Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite भारत में लॉन्च किए गए थे।
 

Redmi Y2 की कीमत

मार्केट में Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बिकेगा। इसके साथ शाओमी की अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की पहली सेल 12 जून को आयोजित होगी। जानकारी दी गई है कि फोन के रिटेल बॉक्स में एक फोन कवर भी दिया जाएगा।

अब बात लॉन्च ऑफर की। पहली सेल में रेडमी वाई2 खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। रेडमी वाई2 के खरीदारों को एयरटेल 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा 240 जीबी डेटा भी मुफ्त दिया जा रहा है।
 

Redmi Y2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
 
xiaomi redmi y2 inline

Xiaomi Redmi Y2 में दिया गया है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसेर

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।

Xiaomi Redmi Y2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी वाई2 का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Y2 Launched, Xiaomi Redmi Y2 Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »