Xiaomi Redmi Y2 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Xiaomi ने सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन Redmi Y2 की कीमत में कटौती कर दी है। अब इसका 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट किस दाम पर मिलेगा, जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जनवरी 2019 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Y2 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है रेडमी वाई2 में
  • 8,999 रुपये में मिलेगा Xiaomi Redmi Y2 का 3 जीबी वेरिएंट

Xiaomi Redmi Y2 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन Redmi Y2 की कीमत में कटौती कर दी है। कुछ समय पहले शाओमी ने कहा था कि वह जल्द पांच बड़ी घोषणाएं करेगी। इसी क्रम में Xiaomi ने सबसे पहले पूरे सप्ताह Redmi 6A की बिक्री जारी की घोषणा की और इसके बाद Mi A2 के दाम में कटौती की गई थी। अब हाल ही में शाओमी ने उन ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया है जो Redmi Y2 खरीदने के इच्छुक हैं, हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 3 जीबी और 4 जीबी दोनों ही वेरिएंट की कीमत कम कर दी गई है। Redmi Y2 (रिव्यू) के दोनों ही वेरिएंट नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर लिस्ट कर दिए गए हैं। इसी के साथ मी होम और ऑफलाइन पार्ट्नर स्टोर पर भी दोनों वेरिएंट नए दाम पर मिलेंगे।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Y2 की भारत में कीमत

कीमत में कटौती के बाद अब रेडमी वाई2 का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है। याद करा दें कि, Redmi Y2 को भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट और इसका 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलता था। कुछ समय पहले 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद यह 11,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

Amazon पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,194 रुपये तक और बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। Mi.com पर 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक, Airtel की तरफ से 240 जीबी तक फ्री डेटा और हंगामा म्यूजिक का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
Advertisement
 

Redmi Y2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
Advertisement

Xiaomi Redmi Y2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी वाई2 का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.