Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite 3 मिनट में हुए आउट ऑफ स्टॉक, अगली सेल 15 नवंबर को

शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट बुधवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर 8 नवंबर को दोपहर बारह बजे आयोजित सेल में मात्र 3 मिनट में डेढ़ लाख Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite बिक गए।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 नवंबर 2017 16:45 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट 3 मिनट में सोल्ड आउट हो गए
  • दोनों फोन की डेढ़ लाख यूनिट पहली सेल में बिकीं
  • रेडमी वाई1 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट बुधवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर 8 नवंबर को दोपहर बारह बजे आयोजित सेल में मात्र 3 मिनट में डेढ़ लाख Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite बिक गए। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख और शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने दी।

मनु कुमार जैन ने ट्विटर के ज़रिए बताया कि मात्र 3 मिनट में शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट के डेढ़ लाख यूनिट बिक गए। उन्होंने ट्वीट कर मी फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा, इन दोनों स्मार्टफोन के लिए अगली सेल की जानकारी भी दी। रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट की अगली सेल 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर होगी। याद रहे कि भारत में इन दोनों स्मार्टफोन को 2 नवंबर को लॉन्च किया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की कीमत

शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है जो 10,999 रुपये में बिकेगा। शाओमी रेडमी वाई1 लाइट हैंडसेट 6,999 रुपये में मिलता है।

Xiaomi Redmi Y1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। अच्छी खबर यह है कि इस रेडमी वाई सीरीज़ के इस फोन में कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

शाओमी रेडमी वाई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर एलईडी सेल्फी लाइट के साथ 21 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बैटरी 3080 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 153x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 

शाओमी रेडमी वाई1 लाइट के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi Y1 Lite के 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। रेडमी वाई1 के स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर की जगह इस हैंडसेट में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की बैटरी 3080 एमएएच की है और यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। रियर सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.