Xiaomi Redmi Y1 की पहली झलक

16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है Xiaomi Redmi Y1 हैंडसेट। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले हमने इस डिवाइस के साथ कुछ वक्त बिताया। पहली झलक में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 4 नवंबर 2017 15:59 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
  • शाओमी रेडमी वाई1 के दो वेरिएंट हुए हैं लॉन्च
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इस फोन की सबसे अहम खासियत
फ्लैगशिप मी मिक्स सीरीज़ और एंड्रॉयड वन वाले मी ए सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने के बाद शाओमी ने अपनी नई सीरीज़ पेश की है। नई सीरीज़ रेडमी वाई है और यह लाइनअप सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन के लिए जाना जाएगा। इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट में से एक है Xiaomi Redmi Y1। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले हमने इस डिवाइस के साथ कुछ वक्त बिताया। पहली झलक में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं।

Xiaomi Redmi Y1 की डिज़ाइन में रेडमी सीरीज़ की झलक साफ नज़र आती है। फ्रंट पैनल पर 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। नेविगेशन के लिए ऑनस्क्रीन कैपसिटिव बटन दिए गए हैं जो बैकलिट नहीं हैं। शाओमी रेडमी वाई1 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो सेल्फी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर के मध्य में फिंगरप्रिंट सेंसर है। फिंगरप्रिंट स्कैनर तक पहुंच पाना आसान था। इसने बिना किसी परेशानी के फोन को तेज़ी से अनलॉक कर दिया। कंपनी के लोकप्रिय Xiaomi Redmi 4 और Redmi Note 4 की तरह यह फोन मेटल यूनीबॉडी वाला नहीं है। पिछला हिस्सा प्लास्टिक का है। पावर और वॉल्यूम को दायीं तरफ जगह मिली है और ये भी प्लास्टिक के बने हैं।
Advertisement


माइक्रो-यूएसबी पोर्ट फोन के निचले हिस्से पर है और इसके दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल हैं। टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन सॉकेट, आईआर एमिटर और सेकेंडरी माइक्रोफोन मिलेगा। हमने पाया कि रेडमी वाई1 की बनावट अच्छी है। 153 ग्राम वज़न होने के बावज़ूद यह फोन हाथों में अटपटा होने का एहसास नहीं देता। सिम ट्रे में दो नैनो सिम स्लॉट हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट है, यह स्वागत योग्य कदम है। रेडमी वाई1 को गोल्ड और डार्क ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

Xiaomi ने रेडमी वाई1 में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ आपके पास रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है जो हमें रिव्यू के लिए मिला है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। शाओमी ने फोन के साथ 10 वॉट का चार्जर दिया है।
 

Xiaomi Redmi Y1


फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित शाओमी के कस्टम मीयूआई 9 बीटा पर चलता है। हमने पाया कि नया यूज़र इंटरफेस इस्तेमाल करने में आसान है। ऐसा प्रतीत होता है कि फोन बिना किसी परेशानी के आपका साथ देता रहेगा।
Advertisement
हमने रेडमी वाई1 के सेल्फी कैमरे को भी इस्तेमाल में लाया और पाया कि ऐप इंटरफेस इस्तेमाल करने में आसान है। सेल्फी कैमरे के लिए ब्यूटीफाई मोड पहले एक्टिव रहता है। बता दें कि स्मार्ट ब्यूटीफाई मोड कुछ हद तक कारगर भी है।

ऐस प्रतीत होता है कि शाओमी अपने रेडमी वाई1 के ज़रिए सेल्फी की दीवानगी को भुनाना चाहती है। फोन में सक्षम प्रोसेसर और ज़्यादातर परिस्थितियों के लिए कारगर सेल्फी कैमरा है। अगर आप बजट प्राइस में अच्छे सेल्फी फोन की तलाश में हैं तो शाओमी रेडमी वाई1 को भी दावेदार मान लें। हम जल्द ही इस फोन के विस्तृत रिव्यू के साथ आएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.