Snapdragon 870 प्रोसेसर, वायरलैस चार्जिंग के साथ जल्‍द लॉन्‍च होंगे Xiaomi के 2 स्‍मार्टफोन!

रिपोर्टों के मुताबिक, यह चीनी दिग्‍गज दो स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है, जो क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 4 नवंबर 2021 15:35 IST
ख़ास बातें
  • 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर द‍िए जा सकते हैं
  • 33W की वायरलेस चार्जिंग और JBL का साउंड भी मिल सकता है इन फोन्‍स में
  • एक डिवाइस शाओमी और एक रेडमी ब्रैंड के साथ उतारी जा सकती है

ये डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकते हैं

स्‍मार्टफोन मेकर Xiaomi  के नए प्रॉडक्‍ट्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह चीनी दिग्‍गज दो स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है, जो क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। ऐसी खबरें हैं क‍ि इनमें से एक डिवाइस को शाओमी ब्रैंड के साथ लाया जाएगा, जबकि दूसरा स्‍मार्टफोन रेडमी ब्रैंड के तहत उतारा जा सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक ये डिवाइस 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएंगी और 67 वॉट की सुपर फास्‍ट चार्जिंग से लैस होंगी। इस बीच, मॉडल नंबर 2112123AC वाला एक Xiaomi स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। 

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट की गई एक सीरीज में जाने-माने टिपस्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' का दावा है कि Xiaomi क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC से लैस दो स्मार्टफोन विकसित करने पर काम कर रही है और इनमें से एक डिवाइस को Redmi ब्रैंड नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

अभी तक इन डिवाइस में जिन फीचर्स की उम्‍मीद जताई गई है, उसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 67W फास्ट चार्जिंग के साथ ही 5000mAh की बैटरी और 33W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट और JBL स्पीकर शामिल हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने मॉडल नंबर 2112123AC के साथ Xiaomi स्मार्टफोन के लिए 3C लिस्टिंग को भी शेयर किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी होगी और 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 3C लिस्टिंग में यह मेंशन नहीं किया गया है कि यह सर्टिफिकेशन Xiaomi ब्रैंडेड स्मार्टफोन के लिए है या Redmi ब्रैंड के साथ इन डिवाइस को उतारा जाएगा।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.