Xiaomi Redmi Y2 भारत में अमेज़न पर मिलेगा

Xiaomi नई दिल्ली में 7 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी के सेल्फी स्मार्टफोन Redmi Y2 को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Xiaomi Redmi Y2 भारत में अमेज़न पर मिलेगा

Redmi S2 को Redmi Y2 के नाम से भारत में लाने की तैयारी

ख़ास बातें
  • Xiaomi नई दिल्ली में 7 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर शाओमी के अगले फोन के वेबपेज लाइव
  • टीज़र में एक बार फिर 'Y' शब्द पर ज़ोर दिया गया है
विज्ञापन
Xiaomi नई दिल्ली में 7 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी के सेल्फी स्मार्टफोन Redmi Y2 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। लॉन्च इवेंट के ठीक एक हफ्ते पहले अमेज़न इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर 7 जून को ही शाओमी के नए स्मार्टफोन लॉन्च को लिस्ट कर दिया है। पेज से यह साफ नहीं हो पाया है कि किस Xiaomi स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है। लेकिन लॉन्च इनवाइट के साथ इस्तेमाल किए गए टीज़र में एक बार फिर 'Y' शब्द पर ज़ोर दिया गया है जो इशारा करता है कि कंपनी ने Redmi S2 के भारतीय अवतार को लाने की तैयारी कर ली है, जिसे संभवतः Redmi Y2 के नाम से जाना जाएगा। अमेज़न ने नोटिफाई रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। आप भी चाहें तो यहां क्लिक करके रजिस्टर कर सकते हैं।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से यह तो साफ हो गया है कि Xiaomi Redmi Y2 इस ऑनलाइन वेबसाइट पर ही मिलेगा। पेज पर  स्मार्टफोन में स्नैपड्रगैन प्रोसेसर, सेल्फी एलईडी लाइट, डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी दी गई है। ये सारे स्पेसिफिकेशन रेडमी वाई2 के लॉन्च की ओर इशारा करते हैं जो बीते साल नवंबर में लॉन्च किए गए सेल्फी स्मार्टफोन शाओमी रेडमी वाई1 का अपग्रेड होगा।

कंपनी ने नए मॉडल की जगह चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए रेडमी एस2 को ही भारत में Redmi Y2 के नाम से लाने का विचार किया है। Redmi S2, शाओमी की एस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है।
 
redmiy2

चीनी मार्केट में रेडमी एस2 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट का दाम 1299 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट की बिक्री 17 मई से शुरू होगी।
 

Redmi S2/Redmi Y2 स्पेसिफिकेशन

उम्मीद है कि रेडमी वाई2 के स्पेसिफिकेशन रेडमी एस2 वाले ही होंगे। शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 269 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने Redmi S2 में दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए हैं।

अब बात रेडमी एस2 के अहम फीचर कैमरे की। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। रियर पर दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। कैमरे फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। जानकारी दी गई है कि यूज़र रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 3080 एमएएच की बैटरी। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके अलावा यूज़र अपने चेहरे से भी हैंडसेट को सुरक्षित रख पाएंगे, यानी यह फेस रिकग्निशन के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे आम फीचर शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड एमीटर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi Y2, Amazon India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  4. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  6. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »