शाओमी रेडमी प्रो लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 13:00 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी प्रो में 13 और 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • रेडमी प्रो का महंगा वेरिएंट डेका-कोर हीलियो एक्स25 प्रोसेसर से लैस है
  • शाओमी रेडमी प्रो की कीमत करीब 15,000 रुपये से शुरू होती है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी प्रो हैंडसेट से पर्दा उठा लिया है। कंपनी की रेडमी सीरीज के फ्लैगशिप हैंडसेट शाओमी रेडमी प्रो को स्थानीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी प्रो की कीमत 1499 चीनी युआन से शुरू होती है। यह गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

हैंडसेट की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा है। रेडमी प्रो के रियर हिस्से में दो कैमरा सेंसर मौजूद हैं। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। कंपनी ने बताया है कि यूज़र तस्वीरें लेने के बाद सॉफ्टवेयर की मदद से डेप्थ ऑफ फील्ड बदल पाएंगे। 13 मेगापिक्सल वाला सेंसर तस्वीरें लेने के काम आएगा और 5 मेगापिक्सल वाले सेंसर से डेप्थ इंफॉर्मेशन कैपचर करना संभव होगा। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 

अन्य फ़ीचर की बात करें तो शाओमी रेडमी प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। यह ब्रश्ड एल्यूमीनियम बॉडी वाला फोन है जो हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट पेश किए हैं। वेरिएंट में प्रोसेसर, स्टोरेज और रैम का अंतर है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और डेका-कोर हीलियो एक्स20 प्रोसेसर के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन ( करीब 15,112 रुपये) है। अगला वेरिएंट डेका-कोर हीलियो एक्स25 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,128 रुपये) निर्धारित की गई है। हीलियो एक्स25 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 20,152 रुपये) में मिलेगा।

हैंडसेट में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जिसे होम बटन में ही इंटिग्रेट किया गया है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है और पावर देने के लिए मौजूद है 4050 एमएएच की बैटरी। जानकारी दी गई है कि यह 4जी फोन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को भी सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.