Xiaomi Redmi Note 7 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा देने वाला पोस्टर भी ऑनलाइन सार्वजनिक हुआ है।
Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन लीक
Xiaomi Redmi Note 7 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा देने वाला पोस्टर भी ऑनलाइन सार्वजनिक हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा और पोस्टर में दावा किया गया है कि Redmi Note 7 को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, यानी इसी हफ्ते गुरुवार को। शाओमी रेडमी नोट 7 के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल की झलक देखने को मिली है।
दूसरी तरफ, Xiaomi ने अपने लॉन्च इवेंट के लिए लिप सिंकिंग ऐप Tik Tok के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसके अलावा एक वीडियो भी साझा किया गया है जिसमें अगले रेडमी स्मार्टफोन के टिकाऊ और मजबूत होने के दावे किए गए हैं। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi अपने 10 जनवरी वाले इवेंट में Redmi 7 या Redmi Pro 2 लॉन्च करेगी। नई लीक तो इशारा करती है कि 10 जनवरी को शाओमी रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट