Xiaomi Redmi Note 6 Pro की सेल 23 नवंबर से होगी शुरू

Xiaomi Redmi Note 6 Pro को भारत में 22 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। इसके लिए कंपनी नई दिल्ली में एक लॉन्च इवेंट भी आयोजित करने वाली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 11:11 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन को शाओमी की पहली ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत बेचा जाएगा
  • पहली सेल 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com पर
  • Xiaomi Redmi Note 6 Pro है चार कैमरों वाला स्मार्टफोन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro को भारत में 22 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। इसके लिए कंपनी नई दिल्ली में एक लॉन्च इवेंट भी आयोजित करने वाली है। इस बीच चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 6 प्रो की पहली सेल 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com पर आयोजित होगी। इस फोन को शाओमी की पहली ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत बेचा जाएगा। बता दें कि ब्लैक फ्राइडे सेल अमेरिका में बेहद ही लोकप्रिय है। याद रहे कि नए Redmi Note 6 Pro को सबसे पहले थाइलैंड में लॉन्च किया गया था।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की अनुमानित कीमत

थाइलैंड मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट (करीब 15,700 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में भी कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

थाइलैंड में लॉन्च किया गया शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। संभव है कि भारत में और वेरिएंट भी लाए जाएं।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर दो दिन तक साथ निभाने का वादा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.