• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आज लॉन्च होने वाला है एक और रेडमी नोट स्मार्टफोन, Xiaomi Redmi Note 5A के बारे में हमें यह है पता

आज लॉन्च होने वाला है एक और रेडमी नोट स्मार्टफोन, Xiaomi Redmi Note 5A के बारे में हमें यह है पता

शाओमी, सोमवार को चीन में अपना रेडमी नोट 5ए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और सीईओ ली जुन ने स्मार्टफोन के बारे में ताजा जानकारी दी है, जिससे स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी का पता चलता है। जुन के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5ए में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी लेने के लिए फ्लैश से लैस है।

आज लॉन्च होने वाला है एक और रेडमी नोट स्मार्टफोन, Xiaomi Redmi Note 5A के बारे में हमें यह है पता
विज्ञापन
शाओमी, सोमवार को चीन में अपना रेडमी नोट 5ए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और सीईओ ली जुन ने स्मार्टफोन के बारे में ताजा जानकारी दी है, जिससे स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी का पता चलता है। जुन के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5ए में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी लेने के लिए फ्लैश से लैस है। फोन में एक तीन स्लॉट वाली ट्रे दी गई है, जिसे दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

शाओमी रेडमी नोट 5ए का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा। अब बात करते हैं फोन को लेकर अब तक आईं लीक और टीज़र की।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)

शाओमी रेडमी नोट 5ए कीमत
शाओमी रेडमी नोट 5ए की कीमत 999 डॉलर होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं- प्रीमियम वेरिएंट को प्रो या प्राइम वेरिएंट कहा जाएगा। इन दोनों वेरिएंट के आज लॉन्च होने की उम्मीद है, और इनकी उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए इवेंट तक इंतज़ार करना होगा।

शाओमी रेडमी नोट 5ए डिज़ाइन
शाओमी रेडमी नोट 5ए के एक वेरिएंट के डिज़ाइन के बारे में पहले ही जानकारी मिली है। सीईओ ली जुन ने एक वेरिएंट की तस्वीर साझा की थी। इस वेरिएंट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा और इसे गोल्ड, रोज़ गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

पिछली लीक और पिछले हफ्ते आई टीना लिस्टिंग के मुताहिक, शाओमी रेडमी नोट 5ए को दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पहले वेरिएंट में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे में यह फ़ीचर नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरे फर्क की बात करें तो, दोनों वेरिएंट का डिज़ाइन एक जैसा ही रहेगा। इन स्मार्टफोन को पतली मेटल यूनिबॉडी में पेश किया जाएगा, जिनके रियर पर एंटीना बैंड होंगे। और सिंगल रियर कैमरा सेटअप रियर पर बांयें कोने में होगा। फोन में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन आगे की तरफ़ होंगे। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व डुअल स्पीकर ग्रिल दिए जाएंगे। स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम व पावर बटन दिए गए हैं।

शाओमी रेडमी नोट 5ए स्पेसिफिकेशन
लॉन्च से पहले, शाओमी सीईओ ली जुन ने वीबो पर शाओमी रेडमी नोट 5ए के कुछ टीज़र जारी किए और इनसे नए स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हुई है। उन्होंने स्मार्टफोन में फ्रंट फ्लैश वाला एक शॉट साझा किया। और पुष्टि कर दी कि फोन में सॉफ्ट लाइट फ्लैश के साथ एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। हाला्ंकि, यह फ़ीचर एक्सक्लूसिव तौर पर प्रो वेरिएंट में दिया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया कि, जुन ने यह भी पुष्टि की रेडमी नोट 5ए में एक माइक्रोसडी कार्ड स्लॉट होगा जो डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा।

पिछली लीक से भी पता चलता है कि शाओमी रेडमी नोट 5ए में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले हो सकता है और इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ मीयूआई 9 और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो, हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में इन्फ्रारेड सेंसर होने का भी खुलासा हुआ है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि हैंडसेट का डाइमेंशन  153.3x76.3x7.31 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम होगा। इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी हो सकती है।

रेडमी नोट 5ए में रेडमी नोट 5 की तरह एक 5.5 इंच डिस्प्ले होने का पता चला है, लेकिन डिस्प्ले की डेनसिटी कम होगी और यह एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा।

प्रो और प्राइम वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा व रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »