Xiaomi Redmi Note 5 Pro नए रंग में लॉन्च, जानें क्या है खास

Xiaomi Redmi Note 5 Pro का लाल रंग वेरिएंट फ्रंट में ब्लैक फिनिश के साथ आता है। और बाकी हिस्सों में लाल रंग की फिनिश है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro नए रंग में लॉन्च, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लाल कलर वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये से शुरू
  • फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा
  • शुरुआत में यह वेरिएंट शाओमी की अ्पनी वेबसाइट पर बिकेगा
विज्ञापन
Redmi Note 5 Pro के लाल रंग वाले वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। एक-दो टीज़र जारी किए जाने के बाद लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के इस कलर वेरिएंट को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Redmi Note 5 Pro अब तक ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में बिकता रहा है। इस चीनी कंपनी ने रेडमी नोट 5 का फ्लेम रेड एडिशन जून में लॉन्च किया था। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं, चीन में लॉन्च किया गया Redmi Note 5 हैंडसेट ही भारत में Redmi Note 5 Pro के नाम से आता है। फोन के नए रेड कलर वेरिएंट को फिलहाल शाओमी की वेबसाइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही Flipkart पर भी बिक्री शुरू होगी।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro का लाल रंग वेरिएंट फ्रंट में ब्लैक फिनिश के साथ आता है। और बाकी हिस्सों में लाल रंग की फिनिश है। कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने मंगलवार को ट्वीट करके नए वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का यह वेरिएंट मंगलवार को मी डॉट कॉम सुबह 10 बजे से बिकना शुरू होगा। उन्होंने इस वेरिएंट को जल्द ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराने की भी बात कही।
 
2bg2ev3s
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के रेड वेरिएंट की कीमत

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लाल कलर वेरिएंट के शुरुआती वेरिएंट को 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह दाम 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा।


Xiaomi Redmi Note 5 Pro Red वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

बता दें कि रंग के अलावा नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »