शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के यूज़र चेहरा दिखाकर फोन को कर पाएंगे अनलॉक

रेडमी नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक फीचर दे दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च के वक्त यह फीचर मार्च के आखिरी दिनों में देने का वादा किया था लेकिन अभी ही इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए जारी कर दिया गया है। इस फीचर के जारी होने के बाद रेडमी नोट 5, शाओमी का पहला फेस अनलॉक फीचर वाला फोन बन गया है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के यूज़र चेहरा दिखाकर फोन को कर पाएंगे अनलॉक
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में दिया गया फेस अनलॉक फीचर
  • मार्च के आखिरी दिनों में फेस अनलॉक फीचर देने का किया गया था वादा
  • 6 जीबी रैम के साथ आ रहे चुनिंदा फोन में से एक, अब फेस अनलॉक फीचर भी
विज्ञापन
पिछले सप्ताह भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 के साथ लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक फीचर दे दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च के वक्त यह फीचर मार्च के आखिरी दिनों में देने का वादा किया था लेकिन अभी ही इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए जारी कर दिया गया है। इस फीचर के जारी होने के बाद रेडमी नोट 5, शाओमी का पहला फेस अनलॉक फीचर वाला फोन बन गया है। रेडमी नोट 5 प्रो, 18,000 रुपये से कम कीमत वाले 6 जीबी रैम के साथ आ रहे स्मार्टफोन में से एक है और अब इसमें फेस रिकग्निशन फीचर भी शामिल हो गया है।

रेडमी नोट 5 प्रो में दिया गया फेस अनलॉक फीचर, इसमें दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर से भी तेज़ बताया जा रहा है। हालांकि, यह फीचर फिंगरप्रिंट स्कैनर जितना सुरक्षित नहीं है। शाओमी इंडिया के लीड प्रोडक्ट मैनेजर जय मणि ने बताया था कि इसमें इनेबल एआई फेस अनलॉक को मज़बूत बनाएगा। मणि ने कहा था, ''हमारा फेस डिटेक्शन फीचर कुलजमा 500 मिलीसेकंड के भीतर चेहरा पहचानकर अपना काम शुरू कर देता है।''


कंपनी ने फीचर को मीयूआई वी9.2.4 एनईआईएमआईईके अपडेट के ज़रिए दिया गया है। फाइल का आकार 1.6 जीबी है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यूज़र को कैमरे में सुधार और स्टेबिलिटी ऑप्टिमाइज़ेशन का फायदा मिलेगा। शाओमी के प्रोडक्टर पीआर लीड क्लिंटन जेफ के मुताबिक यह अपडेट उन सभी यूज़र को मिलेगा, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में फ्लैश सेल से स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। इस अपडेट को सेटिंग्स - सिस्टम अपडेट में जाकर हासिल किया जा सकता है।

ज्ञात हो, 22 फरवरी को पहली फ्लैश सेल में रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो (पढ़ें रिव्यू) के तीन लाख से ज़्यादा यूनिट मात्र तीन मिनट में बिक गए थे। दोनों ही हैंडसेट सेल में मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए गए थे।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »