Xiaomi Redmi Note 5 की चल रही है टेस्टिंग, कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक

कुछ दिन पहले ख़बरें आईं थीं कि पिछले साल आए रेडमी नोट 4 के अपग्रेड वेरिएंट, रेडमी नोट 5 पर कंपनी काम कर रहा है। और रेडमी नोट 5 को 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जनवरी 2018 15:27 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 के 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने का पता चला है
  • इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होने की उम्मीद है
  • फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 15,700 रुपये तक हो सकती है
कुछ दिन पहले ख़बरें आईं थीं कि पिछले साल आए रेडमी नोट 4 के अपग्रेड वेरिएंट, रेडमी नोट 5 पर कंपनी काम कर रहा है। और  रेडमी नोट 5 को 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का आने वाला स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया जाएगा।

MyDrivers की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि शाओमी रेडमी नोट 5 की टेस्टिंग की जा रही है और कंपनी इस फोन को 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी। कंपनी के इस हैंडसेट के लॉन्च में देरी हो रही है क्योंकि शाओमी, क्वालकॉम द्वारा अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर की घोषणा का इंतज़ार कर रही है। आने वाला प्रोसेसर, कंपनी के मौज़ूदा स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का कमज़ोर और अंडरलॉक वेरिएंट है। हालांकि, स्नैपड्रैगन 632 में क्वालकॉम स्पेक्ट्रा 160 आईएसपी मॉडम है जिसे डुअल कैमरा सेटअप के लिए बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
Advertisement

लीक और ख़बरों से पता चलता है कि रेडमी नोट 5 की कीमत,  पिछले रेडमी नोट 4 से ज़्यादा होगी। डिवाइस के बेस वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 15,700 रुपये) रहने की उम्मीद है।
 

शाओमी रेडमी नोट 5 स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। फोन में एक 5.99 इंच फुल एचडी (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होगा। ओप्पोमार्ट की एक ताजा लिस्टिंग से पता चला था कि फोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

कैमरे की बात करेंतो, स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इससे पहले आईं ख़बरों में पता चला था कि फोन में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। रेडमी नोट 5 में एक 4000 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.