Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

चर्चा गर्म है कि शाओमी अपने बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन के अपग्रेड शाओमी रेडमी नोट 5 पर काम कर रही है। अब एक चीनी ई-कॉमर्स साइट ओप्पोमार्ट पर Xiaomi Redmi Note 5 को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है जो लॉन्च की ओर एक और इशारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2017 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5 को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया
  • चीनी ई-कॉमर्स साइट ओप्पोमार्ट पर लिस्ट किया गया है यह स्मार्टफोन
  • मनु कुमार जैन ने एक नए प्रोडक्ट के लॉन्च का टीज़र जारी किया है
चर्चा गर्म है कि शाओमी अपने बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन के अपग्रेड शाओमी रेडमी नोट 5 पर काम कर रही है। इसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है। अब एक चीनी ई-कॉमर्स साइट ओप्पोमार्ट पर Xiaomi Redmi Note 5 को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है जो लॉन्च की ओर एक और इशारा है। दूसरी तरफ, शाओमी इंडिया के प्रमुख और शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने एक नए प्रोडक्ट के लॉन्च का टीज़र जारी किया है।

ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग से पता चला है कि कथित Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का डिस्प्ले होगा, 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ। पुरानी रिपोर्ट की तरह यह भी पता चला है कि इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि रेडमी नोट 5 में पुराना स्नपैड्रैगन 635 प्रोसेसर होगा। क्योंकि मार्केट में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर भी आ चुका है। हैंडसेट के दो वेरिएंट होने की संभावना है। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है और फ्रंट सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम रेडमी नोट 5 में 4000 एमएएच की बैटरी होने की संभावना है।
Advertisement

अब इस स्मार्टफोन को ओप्पोमार्ट से अनलिस्ट कर दिया गया है जो हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावनाओं को और मजबूती देता है। ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले द लीकर ने दी। याद रहे कि इससे पहले JD.com पर प्लेसहोल्डर को लिस्ट किया गया था।

गौर करने वाली बात है कि भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत कर दी गई है। शाओमी को आमतौर पर हैंडसेट की कीमत कम करने के लिए नहीं जाता है। संभव है कि यह नए अपग्रेड को मार्केट में उतारने की तैयारी हो। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 इस साल कंपनी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।
Advertisement

इसके अतिरिक्त मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर एक टीज़र भी जारी किया है जो एक नए प्रोडक्ट के लॉन्च की ओर इशारा है। इसमें 'i' अक्षर का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि मनु कुमार जैन का इशारा स्मार्टफोन की ओर है या नहीं। आने वाले दिनों में स्थिति और साफ होने की उम्मीद है। टीज़र से एक बात और साफ है कि कंपनी भारतीय मार्केट के लिए नया प्रोडक्ट लाने वाली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 5, Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 5

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.