2,000 रुपये सस्ता हुआ Xiaomi का Redmi Note 4G स्मार्टफोन

2,000 रुपये सस्ता हुआ Xiaomi का Redmi Note 4G स्मार्टफोन
विज्ञापन
अगर आप शाओमी (Xiaomi) का रेडमी नोट 4जी (Redmi Note 4G) हैंडसेट खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Xiaomi ने भारत में अपने इस हैंडसेट की कीमत में दो हजार रुपये की कटौती की है।

Xiaomi Redmi Note 4G मंगलवार यानी 30 जून से मार्केट में 7,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च के वक्त इस हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये थी। हैंडसेट को नई कीमत में Mi।com, फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेज़न (Amazon) और स्नैपडील (Snapdeal) से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट The Mobile Store और Airtel रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध है।

Redmi Note 4G पिछले साल दिसंबर में पहली बार सेल पर गया था। शुरुआत में कंपनी ने इसे फ्लैश सेल मॉडल के जरिए Flipkart वेबसाइट के जरिए बेचा।  हालांकि, साल की शुरुआत में इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन पार्टनर के पास भी उपलब्ध करवाया।

ऐसे माना जा रहा है कि कंपनी ने भारतीय मार्केट में मौजूद अन्य बजट 4जी LTE स्मार्टफोन को कड़ी चुनौती देने के मकसद से Redmi Note 4G के दाम कम किए हैं। ताजा कटौती के बाद Redmi Note 4G अब 6,999 रुपये में उपलब्ध Micromax के Yu Yuphoria, 7,999 रुपये में उपलब्ध Motorola Moto E (Gen 2) 4G और 7,499 रुपये में मिलने वाले Lenovo A6000 Plus के प्राइस रेंज में आ गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Xiaomi Redmi Note 4G में quad-core 1.6GHz Snapdragon 400 CPU प्रोसेसेर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2जीबी रैम (RAM)। हैंडसेट में 5.5 इंच की स्क्रीन है और यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल में फ्रंट कैमरा है।

ज्ञात हो कि शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने हाल ही में Mi 4 स्मार्टफोन के 16जीबी मॉडल की कीमत घटाकर 14,999 रुपये कर दी थी, जो लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये कम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  2. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  3. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  5. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  6. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  7. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  8. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  9. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  10. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »