शाओमी रेडमी नोट 4 शनिवार से आम ऑफलाइन मोबाइल स्टोर में भी मिलेगा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 मार्च 2017 14:32 IST
ख़ास बातें
  • 45 दिन में लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 4 के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिके हैं
  • अब तक स्मार्टफोन सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर मिलता था
  • स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होगी
शाओमी ने जानकारी दी है कि उसका रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन शनिवार से ऑफलाइन स्टोर में भी मिलेगा। स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होगी।

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि भारत में मात्र 45 दिन में लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 4 के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिके हैं। अब तक स्मार्टफोन सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर मिलता था।
Advertisement

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शाओमी सबसे पहले ऊतरी क्षेत्र (16-21 मार्च) और दक्षिण क्षेत्र (14-17 मार्च) में प्रीऑर्डर बुकिंग लेगी। उत्तरी क्षेत्र के बारे में कंपनी ने खुलासा किया है कि रेडमी नोट 4 (रिव्यू) दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में आम मोबाइल स्टोर में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 4 बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में शनिवार से उपलब्ध होगा। वहीं, आम ऑफलाइन स्टोर में बुधवार से।


ऑफलाइन उपलब्धता के अलावा कंपनी ने बताया है कि रेडमी नोट 4 मार्च महीने के आखिर से मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। शाओमी ने कहा, "भविष्य में सभी शाओमी प्रोडक्ट के लिए ऑफलाइन स्टोर में प्री-ऑर्डर बुकिंग ली जाएगी।" अगर आप शाओमी रेडमी नोट 4 को ऑफलाइन स्टोर से खरीदने की चाहत रखते हैं तो स्टोर के बारे में यहां से जान सकते हैं।

कंपनी ने दावा किया है कि रेडमी नोट 4 करीब 700 बड़े रिटेल स्टोर में मिलेगा जिसमें संगीता, पूर्विका, लॉट मोबाइल और बिगसी शामिल हैं। वहीं, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में करीब 1500 ऑफलाइन पॉप स्टोर में उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.