Xiaomi Redmi Note 4 को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

अगर आपके पास शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट है तो आपके लिए खुश होने का वक्त आ गया है। दरअसल, इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट ओवर द एयर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अगस्त 2017 20:47 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 8.5 का अपडेट मिल रहा है
  • Xiaomi Redmi Note 4 को मीयूआई 9 अपडेट भी मिलना तय है
  • चीन में इस अपडेट को 11 अगस्त से रोल आउट किया जाएगा
अगर आपके पास शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट है तो आपके लिए खुश होने का वक्त आ गया है। दरअसल, इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट ओवर द एयर दिया जा रहा है। लेकिन अभी इसे सभी यूज़र के लिए रोल आउट नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि इसे फेज में जारी किया जा रहा है। इसका मतलब है कि सभी को तुरंत अपडेट नहीं मिलेगा। मज़ेदार बात यह है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा मीयूआई पर आधारित नहीं है।

गैजेट्स 360 के पास जानकारी है कि भारत में भी कई यूज़र को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 8.5 का अपडेट मिल रहा है। अपडेट 1.3 जीबी का है। इसके साथ जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी जुड़ा है। Xiaomi Redmi Note 4 को मीयूआई 9 अपडेट भी मिलना तय है। चीन में इस अपडेट को 11 अगस्त से रोल आउट किया जाएगा।
 

बता दें कि मीयूआई 9 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है। नूगा के स्प्लिट स्क्रीन जैसे फीचर के अलावा नए रॉम में तेजी से ऐप लॉन्च करने की सुविधा के साथ कई नए फीचर मिलेंगे।

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Advertisement
Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
Advertisement

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.