Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4, Redmi 4A स्मार्टफोन आज प्री-ऑर्डर के लिए होंगे उपलब्ध

शाओमी के तीन स्मार्टफोन- रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4ए आज एक बार फिर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ग्राहक अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को मीडॉटकॉम पर जाकर प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने के पांच दिन के अंदर शाओमी डिवाइस को डिलिवर कर देगी।

Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4, Redmi 4A स्मार्टफोन आज प्री-ऑर्डर के लिए होंगे उपलब्ध
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • रेडमी नोट 4 की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
शाओमी के तीन स्मार्टफोन- रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4ए आज एक बार फिर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ग्राहक अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को मीडॉटकॉम पर जाकर प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने के पांच दिन के अंदर शाओमी डिवाइस को डिलिवर कर देगी।

इसके अलावा, Redmi Note 4 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे होने वाली एक सेल में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। चूंकि यह एक फ्लैश सेल होगी, इसलिए पिछली सेल की तरह शाओमी रेडमी नोट 4 के जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक होने की उम्मीद है। Redmi 4 और Redmi 4A के लिए अगली सेल अमेज़न इंडिया पर क्रमशः 20 जून और 22 जून को आयोजित की जाएंगी।

शाओमी ने प्री-ऑर्डर सिस्टम की शुरुआत मार्चच में की  थी।  इस प्रक्रिया के तहत ग्राहकों को हर सप्ताह होने वाली फ्लैश सेल में कतार में लगे बिना ही स्मार्टफोन खरीदने की गारंटी दी जाती है। Xiaomi Redmi 4, Xiaom Redmi Note 4 (रिव्यू) और Xiaom Redmi 4A (रिव्यू) के लिए मीडॉटकॉम से प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन ही पूरा भुगतान करना होता है। और प्री-ऑर्डर करने के पांच दिन के भीतर फोन शिप कर दिया जाता है। कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन के शिप होने से पहले आप ऑर्डर कैंसिल भी कर सकते हैं। शाओमी ने एक यूज़र द्वारा एक स्मार्टफोन ही प्री-ऑर्डर करने की लिमिट रखी है।

शाओमी रेडमी 4 की कीमत व स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Redmi 4 को भारत में मई महीने के बीच में लॉन्च किया गया था। तीन वेरिएंट पेश हुए थे- शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है।

शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत व स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) को जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। फोन गोल्ड, ग्रे, मैट ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

शाओमी रेडमी 4ए की कीमत व स्पेसिफिकेशन
वहीं बात करें, शाओमी रेडमी 4ए (रिव्यू) की तो यह फोन भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था।  शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।

शाओमी, शाओमी रेडमी नोट 4 सेल, शाओमी रेडमी नोट 4 बाय, शाओमी रेडमी 4 सेल, शाओमी रेडमी 4 प्री-बुकिंग, शाओमी रेडमी 4ए सेल, शाओमी रेडमी 4ए बाय, मोबाइल, फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम, शाओमी, Xiaomi Redmi Note 4 Sale, Xiaomi Redmi Note 4 Buy, Xiaomi Redmi 4 Sale, Xiaomi Redmi 4 Buy, Xiaomi Redmi 4A SAle, Xiaomi Redmi 4A Buy, Mobiles, Flipkart, Mi.com, Xiaomi
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »