Xiaomi Redmi Note 4 को मीयूआई 10 ग्लोबल रॉम अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शाओमी के इस लोकप्रिय हैंडसेट के लिए MIUI 10 ग्लोबल रॉम अपडेट ज़ारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2018 15:07 IST
ख़ास बातें
  • मी इंडिया फोरम पर शाओमी ने अपडेट का ऐलान किया
  • चुनिंदा रेडमी नोट 4 हैंडसेट के लिए ज़ारी किया गया है यह अपडेट
  • Redmi Note 5, Poco F1, Redmi Note 5 Pro व Redmi Y2 को मिल चुका है अपडेट
Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शाओमी के इस लोकप्रिय हैंडसेट के लिए MIUI 10 ग्लोबल रॉम अपडेट ज़ारी कर दिया गया है। जानकारी सामने आई है कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Xiaomi ने बताया है कि यह नाइटली ग्लोबल स्टेबल अपडेट है। इसका मतलब है कि यह अपडेट पहले चुनिंदा यूज़र को मिलेगा। फिर फीडबैक मिलने के बाद सभी रेडमी नोट 4 यूज़र के लिए अपडेट को ज़ारी किया जाएगा। Xiaomi ने इस साल सितंबर महीने में मीयूआई 10 ग्लोबल रॉम अपडेट के बारे में बताया था। अब तक यह अपडेट Redmi Note 5, Poco F1, Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 के लिए ज़ारी हो चुका है।

मी इंडिया फोरम पर शाओमी ने ऐलान किया कि MIUI 10 Nightly Global Stable V10.1.1.0.NCFMIFI को चुनिंदा रेडमी नोट 4 हैंडसेट के लिए ज़ारी कर दिया गया है। यह अपडेट ओवर द एयर ज़ारी किया गया है। लेकिन नाइटबी स्टेबल अपडेट होने के कारण अभी यह ओएस हर फोन से दूर रहेगा। कुछ यूज़र ने अपडेट मिलने का दावा किया है। कुछ ने तो फोरम पर स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

जिन यूज़र को यह अपडेट नहीं मिला है, उन्हें घबराने की ज़रूरत नहीं। Xiaomi द्वारा जल्द ही सारे डिवाइस के लिए अपडेट जारी किए जाने की उम्मीद है। आप चाहें तो Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर मीयूआई 10 अपडेट के बारे में जांच सकते हैं।

Redmi Note 4 यूज़र द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम के साथ यूज़र को फुल-स्क्रीन गेस्चर्स, रीडिज़ाइन्ड वॉल्यूम स्लाइडर्स, बेहतर मल्टी-टास्किंग मैनेजमेंट, नेचुरल साउंड सिस्टम और नया नोटिफिकेशन पैनल मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.