शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो होगा रेडमी नोट 3 के नाम से लॉन्च: रिपोर्ट

शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो होगा रेडमी नोट 3 के नाम से लॉन्च: रिपोर्ट
विज्ञापन
शाओमी के ताजा टीज़र को देखकर तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि बहुप्रतिक्षित रेडमी नोट 2 प्रो मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले कंपनी के लॉन्च इवेंट में रेडमी नोट 3 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में शाओमी के पहले स्मार्टवाच को भी लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। शाओमी ने पिछले वीकेंड के दौरान अपने वीबो पर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जो संभवतः रेडमी नोट 3 की थी। इस तस्वीर पर लिखा है, ''बड़ी खबर: अगले मंगलवार रिलीज होगा नोट3 # # रेड राइस। मुझे लगता है कि आपको पसंद आएगा।"

आपको याद दिला दें कि मंगलवार को कंपनी का ग्रांड फिनाले इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा पिछले हफ्ते ही की गई थी। हालांकि, तस्वीर में हैंडसेट के बारे में और कोई ज़िक्र नहीं है।

पिछले हफ्ते हमने देखा कि शाओमी ने अपने इवेंट में एमआई पैड 2 लॉन्च की ओर इशारा किया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इवेंट में स्मार्टवाच को भी लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर लीक्सफ्लाई के वीबो पोस्ट के मुताबिक, कंपनी इवेंट में एमआई वाच पेश कर सकती है। अफसोस की बात यह है कि पोस्ट में इस वियरेबल डिवाइस के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, एमआई पैड 2 के बारे में भी बहुत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शाओमी ने अब तक रेडमी नोट 2 प्रो में मेटल बॉडी और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि बुधवार को जारी किए गए टीज़र इमेज में शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मौजूद सर्कुलर कैमरा लेंस, डुअल टोन फ्लैश और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहा था। ऐसा ही दावा कई पुरानी रिपोर्ट में भी किया जा चुका है।

गौरतलब है कि शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो को पिछले हफ्ते ही चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मीडियाटेक का एमटी 6795 हेलियो एक्स10 प्रोसेसर, 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और 3060 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट का डाइमेंशन 149.9x75.9x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।

हाल ही में इस हैंडसेट की दो तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई थीं। दावा किया गया है कि हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे। एक में बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे वेरिएंट में यह फ़ीचर नहीं होगा। जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 2 प्रो के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 2 वाले ही होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »