Xiaomi Redmi Note 10 का रिटेल बॉक्स लीक, मिलेगा 48MP का कैमरा!

हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि Redmi Note 10 सीरीज़ में इस साल का सबसे बेस्ट मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, ट्वीट के जरिए यह खुलासा नहीं किया गया कि आखिर कौन-सा प्रोसेसर इस सीरीज़ में मौजूद होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 फरवरी 2021 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ चार मार्च को होगी लॉन्च
  • रेडमी नोट 10 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन
  • IP52 रेटेड होंगे फोन
Redmi Note 10 के कथित रिटेल बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। इस तस्वीर में फोन के डिस्प्ले और प्राइमरी कैमरे की जानकारी दी गई है। लीक तस्वीर की मानें, तो रेडमी नोट 10 फोन एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। आपको बता दें, Redmi Note 10 सीरीज़ को ग्लोबली 4 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो होंगे Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि Redmi Note 10 सीरीज़ में इस साल का सबसे बेस्ट मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा।
 

टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में कथित रूप से Redmi Note 10 का रिटेल बॉक्स देखा जा सकता है। इस रिटेल बॉक्स पर साफ देखा जा सकता है कि रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जैसे कि हमने बताया रेडमी नोट 10 सीरीज़ 4 मार्च को लॉन्च होने वाली है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में Redmi Note 10 के अलावा Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होंगे।
Advertisement

हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि Redmi Note 10 सीरीज़ में इस साल का सबसे बेस्ट मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, ट्वीट के जरिए यह खुलासा नहीं किया गया कि आखिर कौन-सा प्रोसेसर इस सीरीज़ में मौजूद होगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का प्रोसेसर होगा। पुरानी लीक्स की मानें, तो तीनों ही फोन स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होंगे। इसके अलावा यह फोन्स गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस होगा और डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस के लिए IP52 रेटेड होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
 

Redmi Note 10 series specifications (expected)

Redmi Note 10 मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है, जबकि Redmi Note 10 Pro में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर काम करेंगे। इसमें 4जी व 5जी कनेक्टिविटी विकल्प मिल सकते हैं। रेडमी नोट 10 प्रो में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

Redmi Note 10 Pro Max में 120 हर्ट्ज़ आईपीएस डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। प्रो मैक्स वेरिएंट में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रेडमी नोट 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.