Xiaomi Redmi 7 सीरीज के बारे में आई जानकारी

Redmi 6 सीरीज के बाद अब ऐसा लग रहा है कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपनी Redmi 7 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

Xiaomi Redmi 7 सीरीज के बारे में आई जानकारी

Xiaomi Redmi 7 सीरीज के बारे में आई जानकारी

ख़ास बातें
  • चीन में शाओमी के तीन नए मॉडल को मिला सर्टिफिकेशन
  • 5V/2A चार्जिंग और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएंगे तीनों मॉडल
  • Redmi 7 सीरीज को अगले साल किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi 6 सीरीज के बाद अब ऐसा लग रहा है कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपनी Redmi 7 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि, अभी शाओमी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन शाओमी के आगामी स्मार्टफोन को चीन कंप्लसरी सर्टिफिकेट (3C) से सर्टिफिकेशन मिल गया है। रेडमी 7 सीरीज के अंतर्गत Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro स्मार्टफोन को उतारा जा सकता है। 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि नए शाओमी स्मार्टफोन 5V/2A चार्जिंग (10 वाट) सपोर्ट के साथ आएंगे।

टेक्नोलॉजी ब्लॉग Nashville Chatter में 3C लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में तीन मॉडल नंबर M1901F7E, M1901F7T और M1901F7C दिखाई दे रहे हैं। ये तीनों ही मॉडल Redmi 7 सीरीज के Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro हो सकते हैं। शेयर किए स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि शाओमी हैंडसेट को 29 नवंबर को 3सी सर्टिफिकेशन मिला था।

तीनों मॉडल 4जी एलटीई सपोर्ट और 5V/2A चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल लॉन्च हुए रेडमी मॉडल के मॉडल नंबर "M18" थे और इन नए मॉडल नंबर के शुरुआत में "M19" लिखा नजर आ रहा है, इसका मतलब रेडमी 7 सीरीज स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी ने रेडमी नोट 6 प्रो को चीन में लॉन्च नहीं किया है जो कि सितंबर माह में थाइलैंड में लॉन्च हुआ था। Redmi 7 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द इन स्मार्टफोन से संबंधित अहम जानकारी सामने आ सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi 7, Xiaomi Redmi 7A, Xiaomi Redmi 7 Pro, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  6. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  7. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  8. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  9. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »