Xiaomi Redmi 6A को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Xiaomi ने इस महीने के शुरुआत में Redmi 6 Series को लॉन्च किया था। आज रेडमी 6ए की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

Xiaomi Redmi 6A को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे होगी Redmi 6A की फ्लैश सेल
  • पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस महीने के शुरुआत में Redmi 6 Series को लॉन्च किया था। रेडमी 6 सीरीज के तहत शाओमी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को भारत में उतारा था। आज रेडमी 6ए की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। यह फ्लैश सेल है इसका मतलब स्टॉक सीमित है, इसलिए सेल शुरू होने से पहले साइट पर जाएं. पता, नाम, नंबर, पेमेंट डिटेल (कार्ड नंबर) सभी जरूरी चीजों को सेव कर लें। सेल शुरू होते ही सबसे पहले फोन को कार्ट में डालें। याद करा दें कि Redmi 6A की पहली सेल पिछले सप्ताह हुई थी। रेडमी 6ए को पहली बार चीन में पेश किया गया था। शाओमी का यह हैंडसेट Redmi 5A का अपग्रेड वर्जन है। फोटोग्राफी के लिए Redmi 6A में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके प्रमुख फीचर यह है कि इसमें आपको फेस अनलॉक, डुअल वोल्ट और पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 

Redmi 6A की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi 6A का दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने यह कीमत पहले दो महीने के लिए रखी है। इसके बाद कीमत में बदलाव संभव है। रेडमी 6ए ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। अब बात लॉन्च ऑफर की। Reliance Jio यूजर्स को अतिरिक्त 100 जीबी डेटा और 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। यह डुअल वीओएलटीई डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इस फोन को भविष्य में मीयूआई 10 अपडेट मिलने की गारंटी दी। अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • कमियां
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »