Xiaomi Redmi 5A लॉन्च, 8 दिन की बैटरी लाइफ का दावा

शाओमी ने रेडमी सीरीज़ का अपना नया किफ़ायती स्मार्टफोन रेडमी 5ए लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी 4ओ की तरह ही कंपनी का दावा है कि शाओमी रेडमी 5ओ में एक मेटल जैसा मैट टेक्स्चर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह मेटल से हल्का है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2017 10:24 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5ए की कीमत करीब 6,000 रुपये है
  • चीन में फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • रेडमी 5ए पिछले रेडमी 4ए का अपग्रेड वेरिएंट है
शाओमी ने रेडमी सीरीज़ का अपना नया किफ़ायती स्मार्टफोन रेडमी 5ए लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी 4ए की तरह ही कंपनी का दावा है कि शाओमी रेडमी 5ए में एक मेटल जैसा मैट टेक्स्चर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह मेटल से हल्का है। कंपनी के नए रेडमी 5ए की डिज़ाइन में थोड़े बदलाव किए गए हैं और इसके घुमावदार किनारे इसकी ग्रिप को सुविधाजनक बनाते हैं। पिछले रेडमी स्मार्टफोन की तरह ही रेडमी 5ए में शानदार बैटरी लाइफ मिलने का दावा है। कंपनी का कहना है कि रेडमी 5ए की बैटरी 8 दिन तक चलेगी। फोन मीयूआई 9 पर चलता है। लेकिन रेडमी 4 की तरह ही, एंट्री-लेवल रेडमी 5ए में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
 

शाओमी रेडमी 5ए कीमत

नए शाओमी रेडमी 5ए की कीमत चीन में 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन चीन में मी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, जेडीडॉटकॉम व दूसरी वेबसाइट पर प्री ऑर्डर के लिए सोमवार से उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन प्लेटिनम सिल्वर, चेरी पाउडर और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। याद रहे कि इससे पहले कंपनी ने मार्च में बजट सेगमेंट में रेडमी 4ए लॉन्च किया था।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी 5ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 5ए में  5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 296 पीपीआई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट करता है।
 

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए रेडमी 5ए में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, फेशियल रिकग्निशन के साथ आता है। 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Advertisement

रेडमी 5ए मीयूआई 9 पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 140.4 x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। अभी चीन से बाहर दूसरे बाज़ारो में फोन को उपलब्ध कराने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.