शाओमी रेडमी 5ए का 2 जीबी रैम वेरिएंट अब 5,999 रुपये में मिलेगा

शाओमी ने रविवार को ऐलान किया कि शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन अब ग्राहकों को 5,999 रुपये में मिलेगा। यह हैंडसेट नई कीमत में मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफलाइन मी होम रिटेल स्टोर में उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मार्च 2018 11:00 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन अब ग्राहकों को 5,999 रुपये में मिलेगा
  • शाओमी लॉन्च के बाद से रेडमी 5ए को 4,999 रुपये में बेचती रही है
  • पहले 50 लाख शाओमी रेडमी 5ए खरीददारों को 4,999 रुपये में बेचने का था वादा

Xiaomi Redmi 5A

शाओमी ने रविवार को ऐलान किया कि शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन अब ग्राहकों को 5,999 रुपये में मिलेगा। यह हैंडसेट नई कीमत में मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफलाइन मी होम रिटेल स्टोर में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि शाओमी लॉन्च के बाद से रेडमी 5ए को 4,999 रुपये में बेचती रही है। वैसे, लॉन्च कीमत 5,999 रुपये ही थी। लेकिन शाओमी ने पहले 50 लाख यूनिट के लिए छूट के साथ 4,999 रुपये में बेचने का वादा किया था। अब कंपनी ने Xiaomi Redmi 5A को वास्तविक कीमत में बेचने की जानकारी दी है। इसका मतलब है कि हैंडसेट के 50 लाख यूनिट बिक चुके हैं। हमने इस संबंध में शाओमी ने संपर्क किया है। आधिकारिक बयान आते ही हम आपको और जानकारी देंगे।

याद रहे कि कंपनी ने जनवरी महीने में ऐलान किया था कि वह इस हैंडसेट को लॉन्च करने के एक महीने के अंदर 10 लाख यूनिट बेचने की जानकारी दी थी।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी 5ए की कीमत

शाओमी ने भारत में इस हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलता है। लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट खरीदने वाले पहले 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट भी मिली थी।


शाओमी रेडमी 5ए के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.