Xiaomi Redmi 5 की कथित तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

शाओमी के स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में ख़बरें सामने आती रहती हैं। अब एक बड़ी लीक में चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर कई सारी तस्वीरें लीक हुईं हैं। शाओमी रेडमी 5 की इन कथित तस्वीरों से आने वाले फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा डिवाइस की कीमत का खिलासा भी इन तस्वीरों से होता है।

Xiaomi Redmi 5 की कथित तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
शाओमी के स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में ख़बरें सामने आती रहती हैं। अब एक बड़ी लीक में चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर कई सारी तस्वीरें लीक हुईं हैं। शाओमी रेडमी 5 की इन कथित तस्वीरों से आने वाले फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा डिवाइस की कीमत का खिलासा भी इन तस्वीरों से होता है।

एंड्रॉयडक्रंच ने लीक तस्वीरों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन 2 चिपसेट व 2 रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा। पहले वेरिएंट में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम जबकि दूसरे वेरिएंट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। स्टोरेज की बात करें तो 3 जीबी रैम वेरिएंट में 16 जीबी/32 जीबी जबकि 4 जीबी वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। रेडमी 5 एक डुअल सिम स्मार्टफोन होगा।

शाओमी रेडमी 5 में एक 5 इंच 1920x1080 पिक्सल आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दिया गया है। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। और इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। रेडमी 4 में दी गई 4100 एमएएच की बैटरी की तुलना में इस स्मार्टफोन में 3680 एमएएच की छोटी बैटरी होगी। रेडमी 5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 आधारित मीयूआई 9.0 नूगा पर चलेगा।

शाओमी रेडमी 5 की कीमत की बात करें तो यह किफ़ायती लग रहा है। 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 859 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये), 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,039 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 (करीब 10,500 रुपये) चीनी युआन होने की उम्मीद है।  लेकिन अभी रेडमी 5 के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट पर आधारित है, इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें। इससे पहले इसी महीने शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन  भी लीक हुए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi redmi 5, Xiaomi redmi 5 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »