Xiaomi Redmi 5 का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट लॉन्च

शाओमी ने दिसंबर, 2017 में अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे। लॉन्च के समय कंपनी ने शाओमी रेडमी 5 को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। अब कंपनी ने रेडमी 5 का एक ज़्यादा रैम वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi Redmi 5 का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी ने दिसंबर, 2017 में अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे। लॉन्च के समय कंपनी ने शाओमी रेडमी 5 को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। अब कंपनी ने रेडमी 5 का एक ज़्यादा रैम वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी 5 की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, जिससे फोन का स्क्रीन चौंड़ा हो जाता है। और शाओमी के मुताबिक गेम खेलने और वीडियो के लिए यह शानदार है।

Xiaomi Redmi 5 के नए 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीन में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाले शाओमी रेडमी 5 की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) है। और यह चीन में शाओमी के स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। नए वेरिएंट के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पुराने रेडमी 5 वाले ही हैं। शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) है।
 

शाओमी रेडमी 5 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। रेडमी 5 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जैसा कि हमने आपको बताया कि फोन को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

 रेडमी 5 और में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी फोन में ब्यूटीफाई 3.0 ऐप की जोर देकर तारीफ़ कर रही है। इसके जरिए पोर्ट्रेट इमेज को बेहतर करने का दावा किया गया है। रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस हैंडसेट में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »