शाओमी रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा, 100 प्रतिशत कैशबैक पाने का मौका

शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन में शुमार रेडमी 4ए की बिक्री गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर होगी। चीनी कंपनी अपने शाओमी रेडमी 4ए को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराएगी। फोन तीन कलर वेरिएंट- गोल्ड, डार्क ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 09:45 IST
शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन में शुमार रेडमी 4ए की बिक्री गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर होगी। चीनी कंपनी अपने शाओमी रेडमी 4ए को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराएगी। फोन तीन कलर वेरिएंट- गोल्ड, डार्क ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। याद दिला दें, कि Xiaomi Redmi 4A को मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। रेडमी 4ए को सबसे पहले नवंबर में चीन में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम के साथ लॉन्च किया गया था। मार्च में लॉन्च होने के बाद से ही इस स्मार्टफोन को हर सप्ताह फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जाता रहा है।

गुरुवार का दिन आ गया है और एक बार फिर शाओमी अपने बजट स्मार्टफोन रेडमी 4ए की बिक्री के लिए तैयार है। इस बार अमेज़न इंडिया पर नेट बैंकिंग और कार्ड के जरिए पेने कमेंट करने पर 50 लकी विजेताओं को 100 प्रतिशत कैशबैक पाने का मौका मिलेगा। Xiaomi Redmi 4A  भारत में  5,999 रुपये में मिलता है। इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

 

शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, xiaomi redmi 4a

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.